{"_id":"6538170a36149054e4084ae4","slug":"less-land-for-kumhar-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-4114-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चिकनी मिट्टी के अभाव में घटी चाक की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चिकनी मिट्टी के अभाव में घटी चाक की रफ्तार
Wed, 25 Oct 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के स्टेडियम रोड पर कुम्हारों ने खरीदी मिट्टी। संवाद
राजीव कुमार
काशीपुर। सरकार से कुम्हारों के लिए ग्राम बैलजुड़ी में आवंटित भूमि पर भूमाफिया का कब्जा हो गया। पहले कुछ वर्ष तक यह लोग आवंटित भूमि से मिट्टी लाकर बर्तन बनाते थे लेकिन अब जमीन घटने के कारण मिट्टी खरीदनी पड़ रही है। इससे कुम्हारों के चाक की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ऐसे में मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी ने वर्ष 1970 में क्षेत्र के कुम्हारों के लिए ग्राम बैलजुड़ी में सवा छह एकड़ भूमि आवंटित की थी। वहां से कुम्हार चिकनी मिट्टी लाकर कारोबार करते थे। अब समय गुजरने और प्रशासन की अनदेखी के कारण कुछ भूमाफिया ने आवंटित भूमि में से करीब सवा दो एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया है।
अब मात्र चार एकड़ भूमि ही बची है। उसमें से भी कई घोड़ा-बुग्गी वाले भरान करने के लिए मिट्टी खोदकर ले जाते हैं। ऐसे में कुम्हारों की चुनौती बढ़ गई है। अब कुम्हार बाजार से औने-पौने दामों पर मिट्टी खरीदते हैं। इसी मिट्टी से बर्तन , दीपावली के दीये, हटरी आदि बनाते हैं।
विज्ञापन
कैसे बनाएं दीपावली की दीये, बढ़ गई लागत
स्टेडियम रोड निवासी नारायण सिंह (60) और कनिया (59) ने बताया कि अब मिट्टी काम लाभदायक नहीं रह गया है। उन्हें चार से पांच सौ रुपये प्रति बुग्गी की दर से मिट्टी खरीद रहे हैं। कंडे भी दो सौ रुपये सैकड़ा हो गया है। कंडे ढुलाई के लिए वाहन चालक एक हजार रुपये ले लेता है। क्षेत्र में करीब 400-500 कुम्हार काम करते हैं। वे सभी परेशान हैं।
वर्ष 1970 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी ने कुम्हारों के लिए बैलजुड़ी में सवा छह एकड़ भूमि आवंटित की थी। उस पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। संगठन ने स्थानीय प्रशासन से कई बार कार्रवाई की मांग की है। - कैलाश प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा।