फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard made the calf its prey

Udham Singh Nagar News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Leopard made the calf its prey
काशीपुर। गोविषाण टीला क्षेत्र में रह रहे चंद्रभान की एक बछिया को तेंदुए ने निवाला बना लिया। रविवार की सुबह परिजनों ने बछिया को टीले से सटी ग्रिल के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। क्षेत्र के पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि एक पखवाड़े में दूसरी बार तेंदुए ने चंद्रभान की बछिया को अपना निवाला बनाया है। इससे पहले जब तेंदुए ने बछिया को निवाला बनाया था वह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बताया कि वन विभाग का पिंजरा लगाने के बाद भी तेंदुआ अब तक नहीं पकड़ जा सका है। क्षेत्र के रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। वहीं बीते दिनों किसी ने एक वीडियो एसडीएम को भेजी थी जिसको देखने पर वह लैपर्ड कैट थी। वह श्यामपुरम क्षेत्र में कहीं छिपी हुई है। बावजूद इसके विभाग टीम लगातार तेंदुए व लैपर्ड कैट को तलाश रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed