{"_id":"65c3f67e15d1a0bbe5054594","slug":"leopard-found-dead-in-gularbhoj-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-108106-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: झाड़ी में मृत मिला तेंदुआ, शिकार के लिए लगाए फंदे में फंसने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: झाड़ी में मृत मिला तेंदुआ, शिकार के लिए लगाए फंदे में फंसने की आशंका
Thu, 08 Feb 2024 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज में एक झाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए के गले में निशान मिलने से फंदे में फंसकर मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर पीपल पड़ाव रेंज कार्यालय ले गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही तेंदुए की मौत की वजह साफ हो सकेगी।
बुधवार को हरिपुरा जलाशय के समीप जंगल से कुछ दूरी पर झाड़ी में ग्रामीणों ने तेंदुआ मृत मिला। सूचना पर पहुंची रेंज की टीम ने शव का मुआयना किया। तेंदुए के गले में घाव के निशान मिले हैं। रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र दो से तीन साल के बीच है। प्रथम दृष्टया फंदे में फंस कर मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
चर्चा है कि क्षेत्र में लोग जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेतों के किनारे फंदे लगाते हैं। माना जा रहा है कि किसी फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत होने पर शव को फेंक दिया गया होगा।