फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lekhpals protested.

लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals protested.
सितारगंज में कार्य बहिष्कार कर धरना देते लेखपाल। - फोटो : SITARGANJ
तहसीलों में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य भूलेख नियमावली के विपरीत सौंपने पर लेखपाल समेत रजिस्ट्रार कानूनगो ने कार्य बहिष्कार किया। रुद्रपुर मुख्यालय में लेखपालों की वीआईपी ड्यूटी होने पर वह प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेखपालों ने चेतावनी दी की अगर प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार का कार्य देने के आदेश वापस नहीं लिए गए तो एक अप्रैल से कलमबंद हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के अध्यक्ष राकेश साहा ने बताया कि कलक्ट्रेट लिपिकीय संवर्ग की ओर से लंबे समय से तहसीलदार व नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति की मांग की जा रही है। ऐसा न करके तहसीलदार की अनुपस्थिति में तहसीलों में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदारों के काम कराए जा रहे हैं। बताया कि प्रदेश में तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के 80 प्रतिशत पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के रिक्त पदों का प्रभार नियम विरुद्ध कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारियों को दिलाया जा रहा है जिसकी संघ घोर निंदा करता है। इधर गदरपुर में राजस्व कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष राकेश शाह ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो आगे भी धरना जारी रहेगा। वहां राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण राम, रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान, लेखपाल मुकेश कुमार, दीपक मेंहर, सतपाल बाबू, दीपक वर्मा, विजय कुमार, सुरजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति के विरोध में लेखपालों ने दिया धरना
काशीपुर/बाजपुर। नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पदों पर कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की प्रोन्नति किए जाने के विरोध में लेखपाल संघ ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ ने जिलाध्यक्ष राम सिंह व शाखा अध्यक्ष दौलत सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रोन्नति के बाद नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पदों पर कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की प्रोन्नति नियम के विरुद्ध है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे एक अप्रैल को हड़ताल करेंगे। वहां आरके अकरम अली, राकेश शाह, अरूण कुमार, सरताज खान, नीतिन कुमार, धर्मेंद्र सिंह, जगतार सिंह, राजीव चौहान, निर्मला मनोला, बीना मियान, पंकज बिष्ट, मनीष गौसाई, अनुज तोमर, कुलवीर, शिशु कुमार आदि थे।
बाजपुर में लेखपाल, राजस्व निरीक्षकों ने तहसीलदार दफ्तर के सामने धरना दिया। उत्तराखंड लेखपाल संघ के जिला महामंत्री गौरव कुमार ने कहा कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कार्य दिया जाना उचित नहीं है। वहां राजस्व निरीक्षक धन सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो चंद्रपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, विपिन चौहान, आशीष चौहान, विक्रम सिंह, मोहम्मद इसराईल, नवल किशोर, हेमा काला, फरहाना तबस्सुम आदि थे। (संवाद)
लेखपाल संघ के आह्वान पर पटवारी रहे हड़ताल पर
खटीमा/सितारंगज/किच्छा। तहसील परिसर में धरने पर बैठे हल्का पटवारी लेखपाल संघ से जुड़े पटवारी संघ ने नायब तहसीलदार के पद पर मिनिस्टीरियल कार्मिकों को नियुक्तियां देने का विरोध किया है। उन्होंने नायब तहसीलदार पद पर अनुभवी कानूनगो, पटवारियों को नियुक्ति देने की मांग की है। वहां आरके नरेंद्र कुमार गहतोड़ी, कानूनगो मोइद्दीन, दीपेश चौहान, नवनीत चौहान, आशा बिष्ट, अमित शाही, लक्ष्मी नारायण शर्मा, नीता चौहान, आरती आर्या आदि थे।
सितारगंज में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में कार्य देने का लेखपालों ने कड़ा विरोध किया है। वहां लेखपाल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार जुनेजा, राजस्व निरीक्षक फूल सिंह, लेखपाल पिंटू कुमार गौतम, शेखर आर्या, आकांक्षा जोशी, त्रिलोचन सुयाल आदि थे। किच्छा में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील में धरना देकर अपनी मांगें पूरी करने मांग की। वहां पर अशोक कुमार, तनूजा बोरा, खुशाल सिंह, दीपक कुमार, राजकुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार आदि थे।

(संवाद)

खटीमा में तहसील परिसर में धरना देते पटवारी।

खटीमा में तहसील परिसर में धरना देते पटवारी।- फोटो : KHATIMA

काशीपुर तहसील में धरना देते लेखपाल व कानूनगो।

काशीपुर तहसील में धरना देते लेखपाल व कानूनगो।- फोटो : KASHIPUR

 बाजपुर तहसील दफ्तर के सामने धरना देते लेखपाल।

बाजपुर तहसील दफ्तर के सामने धरना देते लेखपाल।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed