{"_id":"57f53e334f1c1b893227124a","slug":"leaving-the-body-of-laws-have-disappeared","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव अस्पताल में छोड़कर गायब हो गए ससुराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव अस्पताल में छोड़कर गायब हो गए ससुराली
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के मामले में पूछताछ करते सीओ व एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियां गांव से अस्पताल लायी गई विवाहिता को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद ससुराली उसे अस्पताल में ही छोड़कर गायब हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत होने की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे एसडीएम और सीओ ने घटनाक्रम की जानकारी ली। पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ससुराली पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दियां गांव निवासी आरती 25 पत्नी संघरतन को दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतका द्वारा गले में रस्सी बांधकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है। लेकिन जब चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो वह बिना किसी कार्रवाई के मृतका को लेकर एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो वह मृतका को वहीं छोड़कर चले गए। दियां गांव से सूचना मिलने पर मायके के लोग भी निजी अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था और मृतका का वहीं शव पड़ा हुआ था। मायके पक्ष के लोग शव को वहां से सरकारी अस्पताल ले आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
एसडीएम विनोद कुमार व सीओ राजेश भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर मृतका के परिजनों के साथ ही अस्पताल के स्टाफ व चिकित्सकों से भी जानकारी ली। उन्होंने डाक्टरों के पैनल द्वारा पीएम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर मृतका के पिता श्रीकांत ने पुलिस को सौंपी तहरीर में मृतका के पति संघरतन, ससुर केवल प्रसाद, सास सुरजी देवी, जेठ भीमरतन गौतम, जेठानी आशा देवी और ननद सरिता पर मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फांसी लगाकर पुत्री को जान से मार देने की आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304 बी और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।