फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leakage of poisonous gas, 47's health deteriorated

जहरीली गैस का रिसाव, 47 की बिगड़ी तबीयत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Leakage of poisonous gas, 47's health deteriorated
रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती किच्छा एसडीएम का हाल जानते डीएम व एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर की घनी आबादी के बीच मंगलवार सुबह एक कबाड़ के गोदाम से जहरीली गैस का रिसाव होने से मोहल्ले के 47 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम, सीओ, सीएफओ आदि भी गैस के संपर्क में आने से बीमार हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद सभी के स्वास्थ्य में सुधार है। पुलिस ने गैस लीकेज मामले में कबाड़ी पर धारा 307 व 278 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब छह बजे आजाद नगर में जहरीली गैस के रिसाव की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कबाड़ के जिस सिलिंडर से रिसाव हो रहा था, उसे आबादी से दूर ले जाकर डिस्पोज करने का प्रयास शुरू किया गया। सिलिंडर ले जाने के लिए एक छोटा हाथी वाहन बुलाया गया लेकिन ड्राइवर ने घबराकर सिलिंडर ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद एक ई-रिक्शा को बुलाया गया लेकिन उसने भी सिलिंडर ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच एक ई-रिक्शा चालक इसके लिए तैयार हुआ तो उसकी मदद से सिलिंडर को दूर ले जाकर के एक खेत के पास छोड़ा गया। इस प्रक्रिया के दौरान एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा, सीओ यातायात आशीष भारद्वाज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, तहसीलदार नीतू डागर समेत एसडीआरएफ के चार कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें आपातकालीन स्थिति में जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही आजाद नगर के करीब 36 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आजाद नगर में आरोपी कबाड़ी के खिलाफ जान से मारने का प्रयास व लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गैस को फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने कहा कि यह गैस क्लोरीन मालूम पड़ रही है। डीएम युगल किशोर पंत ने कहा कि आबादी क्षेत्र में इस तरह की खतरनाक ट्रेडिंग को रोका जाएगा। इस तरह के कार्यों की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस दौरान एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिन्हा आदि मौजूद थे।
गड्ढे में दफनाया गया गैस सिलेंडर
रुद्रपुर। आजाद नगर में जहरीली गैस का रिसाव रोकने के लिए गैस सिलिंडर को आबादी से दूर एक खेत ले जाया गया। मौके पर फोरेंसिक लैब के संयुक्त निदेशक डॉ. दयालशरण शर्मा व एनडीआरएफ की टीम ने खेत में गहरा गड्ढा खुदवाकर सिलिंडर को दफनाया। संवाद
आजाद नगर के लोगों ने कबाड़ के गोदाम को हटाने के लिए किया प्रदर्शन
रुद्रपुर। जहरीली गैस के रिसाव से लोगों के जानमाल का खतरा होने के साथ पशु-पक्षियों व वनस्पति को भी नुकसान पहुंचा। गैस रिसाव की घटना के बाद क्षेत्र में कई जगहों पर चूहे मरे हुए पाए गए, कुछ मुर्गियों की भी मौत हो गई। इसके साथ ही गोदाम के पास स्थित एक मकान के गमले के हरे पौधे भी गैस के संपर्क में आने से झुलसकर मुरझा गए। कुछ घरों में पीतल के बर्तन काले पड़ गए।
मंगलवार को गैस रिसाव की घटना के बाद आबादी क्षेत्र से कबाड़ के गोदाम को हटाने की मांग के लिए आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आबादी क्षेत्र में खुलेआम कबाड़ का काम चल रहा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन किसी ने उनकी न सुनीं। इधर गोदाम से सिलिंडर को निकालकर दूरस्थ स्थान पर जमीन में दबाने के बावजूद दोपहर तक आजाद नगर में गैस की दुर्गंध आती रही। इस कारण दोपहर तक भी अपने घरों में नहीं आए जबकि घरों में मौजूद लोग अपने मुंह को कपड़े ढके रहे। गैस के संपर्क में आने से मुर्गियों की मौत के बाद भी लोगों में दहशत कुछ ज्यादा ही दिखी।
बोले विशेषज्ञ
इस सिलिंडर में पुरानी क्लोरीन गैस हो सकती है। अधिकतर जहरीली गैसों में कार्बन मोनो ऑक्साइड, हाइड्रोजन सल्फाइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड, फास्जीन व क्लोरीन हैं। इनके रिसाव से बेहोशी के साथ ही अत्यधिक मात्रा के शरीर में पहुंचने से मौत भी हो सकती है। वेल्डिंग सिलिंडरों में आर्गन, हीलियम, कार्बन डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन का मिश्रण होता है जो जहरीली गैसों की श्रेणी में आती हैं।
- डॉ. दयालशरण शर्मा, संयुक्त निदेशक, फोरेंसिक लैब।
सांस नली के लिए क्लोरीन गैस बहुत खतरनाक है। उच्च सांद्रता में क्लोरीन अंदर लेने से क्लोरीन की तरल बूंदे शरीर में प्रवेश करती हैं। यह ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों के भीतर तरल पदार्थ बनाता है। इससे खांसी, सांस लेने में कठिनाई और सीने में जकड़न जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं। क्लोरीन गैस आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे आंखों में जलन की शिकायत के साथ ही अंधापन भी हो सकता है।

- डॉ. भारत पांडेय, सहायक प्रोफेसर रसायन विज्ञान, रुद्रपुर कॉलेज।

सिलिंडर को दफनाते जवान।

सिलिंडर को दफनाते जवान।- फोटो : RUDRAPUR

आजाद नगर में जहरीली गैस के रिसाव से सहमे हुए लोग। संवाद

आजाद नगर में जहरीली गैस के रिसाव से सहमे हुए लोग। संवाद- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed