फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   leader Preparing for the congress rally

काशीपुर में ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की रैली: आर्य

Tue, 06 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Tue, 06 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
 leader Preparing for the congress rally
रैली की तैयारी में जुटे कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। आठ दिसंबर को सतत विकास संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से जुट गई है। रैली संयोजक और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। रैली में भीड़ जुटाने के लिए तैयारियों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


सोमवार को रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा गया कि रैली के जरिए भाजपा को जवाब देना है, वहीं जनता के बीच बेहतर माहौल लाना है। रैली की तैयारियों और लोगों को रैली स्थल में लाने के लिए संसाधनों की कोई कमी न हो। यूएस नगर के साथ ही नैनीताल से भी बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


संक्षिप्त वार्ता में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि रैली के जरिए विकास के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता की अदालत में है। भाजपा के खिलाफ जनता का समर्थन भी कांग्रेस को मिलेगा। चुनाव नजदीक हैं और भाजपा परिवर्तन का राग अलाप रही है। उत्तराखंड से पांचों सांसद जीतने के बाद भी केंद्र सरकार ने उपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पोषित योजनाओं में कटौती करने के साथ ही विकास में रोड़े अटकाने का काम किया है। चुनाव में हरीश रावत ही चेहरा होंगे। बैठक में दर्जा कैबिनेट मंत्री हरविंदर सिंह लाडी, पूर्व सांसद केसी बाबा, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव मुशर्रफ हुसैन, महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मुकेश मेहरोत्रा, मनोज जोशी, गुरमुख सिंह सहित अनेक मौजूद रहे। 

आठ दिसंबर को होने वाली सतत विकास परिवर्तन रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली को सफल बनाने की कमान प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने थामी है। उपाध्याय रैली होने तक यूएस नगर में ही रहेंगे। मंगलवार को उनका रामनगर, गदरपुर, रुद्रपुर सहित अनेक शहरों में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है।

दरअसल सात दिसंबर को हल्द्वानी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली होनी है। कांग्रेस चाहती है कि भाजपा की रैली से अधिक भीड़ जुटाकर जनता के बीच मजबूत संदेश पहुंचाए। इसी के चलते रैली में भीड़ जुटाने की भरसक कोशिशें की जा रही हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करने के साथ ही दावेदारों को भी रैली में भीड़ लाने को कहा गया है।

इसके अलावा पदाधिकारियों को गली, मोहल्लों, गांवों में घूमकर लोगों से संपर्क करने को भी कहा गया है। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को भी सम्मानित करने का कार्यक्रम है। कांग्रेस रैली के प्रति कितनी संजीदा है, इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि खुद कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रैली से ठीक तीन दिन पहले डेरा डाल दिया है।

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, एसपी सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। सोमवार की शाम हेलीकाप्टर से काशीपुर पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को रैली के बारे में दिशा निर्देश दिए। कई पदाधिकारियों से भी उन्होंने अलग-अलग वार्ताएं की। रैली तक वे नैनीताल, यूएस नगर के विभिन्न शहरों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। फोन पर उपाध्याय ने बताया कि रैली तक वे जिले में ही बने रहेंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

काशीपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि 8 दिसंबर को काशीपुर में होने वाली रैली शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता को देने के लिए सतत विकास यात्रा है। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल सहित कई नेता हिस्सा लेंगे।

सोमवार को उन्होंने उदयराज इंटर कालेज प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं के साथ रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारियों को लेकर सौपी गई जिम्मेदारियां पूरी करने का आह्वान किया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि रैली शक्ति परीक्षण नहीं हैै।

मुख्यमंत्री का 7 दिसंबर का कार्यक्रम पहले से तय था। लेकिन भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम 7 दिसंबर को ही रखने की वजह से कांग्रेस का कार्यक्रम एक दिन बाद 8 दिसंबर को रखना पड़ा है। कांग्रेस का सतत विकास एजेंडा है।

कहा कि विदेशी ताकतों की मदद से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं और अब उन्ही ताकतों के हाथों खेल रहे हैं। भाजपा के अंतर विरोध से ध्यान हटाने के लिए नोटबंदी की गई है। इससे आम जनता गंभीर संकट में पड़ गई है। नरेन्द्र मोदी के इशारे पर ही उत्तराखंड की चुनी सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या की गई।

मुख्यमंत्री पर जनता द्वारा काशीपुर की उपेक्षा के आरोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनता को ऐसी सौगात दे जाएंगे, जिसके बाद जनता को कोई शिकायत नहीं रहेगी। काशीपुर जिले की घोषणा करने के बावत उन्होंने चुप्पी साध ली। बैठक में जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मुकेश मेहरोत्रा,मनोज जोशी,विनोद वात्सल्य,चेतन अरोरा,अलका पाल,डॉ. युनूस चौधरी, शोभित गुड़िया,जितेन्द्र सरस्वती मौजूद रहे।


काशीपुर। प्रदेश सरकार से नाराज चलने वाली चर्चाओं पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने विराम लगाते हुए साफ किया है कि वे किसी से नाराज नहीं हैं। उन्होंने कभी भी नाराजगी जाहिर नहीं की है। कांग्रेस छोड़ने की चर्चा पर उन्होंने हैरानी जताई और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। जो इस तरह की बात कर रहे हैं, उनसे ही जवाब पूछो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed