फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Late payment of fees immediately return instructions

लेट फीस की रकम तत्काल लौटाने के निर्देश

Sun, 12 Apr 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 12 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Late payment of fees immediately return instructions
अभिभावक, सामाजिक संगठन और निजी स्कूल प्रबंधन के साथ बीईओ ने बैठक की। जिसमें निजी स्कूल के शिक्षक और अभिभावकों के बीच मांगों को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर बैठक में हंगामा हो गया और अभिभावकों ने बैठक का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इसके बाद बीईओ ने निजी स्कूल प्रबंधन को लेट फीस के नाम पर वसूली गई रकम वापस करने और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में खंड शिक्षाधिकारी गोपाल राम आर्य ने निजी स्कूल प्रबंधन, धार्मिक और सामाजिक उत्थान समिति व अभिभावकों की संयुक्त बैठक ली। जिसमें अभिभावकों ने निजी स्कूलों पर लेट फीस के नाम पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाते हुए विलंब शुल्क वसूलने, कमीशन के फेर में एक ही दुकान से किताब व ड्रेस खरीदवाने आदि का आरोप लगाया। इस दौरान समिति संयोजक हरीश दूबे और एक शिक्षक के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद समिति के लोगों ने बहिष्कार कर दिया और कालेज गेट पर निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
बहिष्कार करने वालों में हरीश दूबे, दिगंबर सती, संतोष दूबे, राजू हरियाणवी, राजीव गुप्ता, सोनू जायसवाल, सुरेश तनेजा, सौरभ अरोरा, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप प्रजापति आदि थे। इधर, बीईओ गोपाल राम आर्य ने निजी स्कूल प्रबंधन को लेट फीस के नाम पर ली गई रकम अभिभावकों का वापस करने या फिर उनके खातों में समायोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक किसी भी दुकान से किताबें व ड्रेस खरीद सकते हैं। इसके लिए स्कूलों का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। इस मौके पर एबीईओ केएस राणा, सीआरसी समन्वयक हृदेश चौहान, करुणेश जोशी, नरेश कुमार, डोरी लाल, गोविंद मित्तल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed