फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Late Night bodies seized from crematorium

देर रात श्मशान घाट से कब्जे में लिया शव

Thu, 03 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Thu, 03 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

बुधवार देर रात किच्छा रोड स्थित श्मशान घाट पर एक युवक के शव का दाह संस्कार किया जा रहा था। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि संदिग्ध हालातों में एक युवक के शव को श्मशान घाट में जलाया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भारी फोर्स के साथ शव को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को श्मशानघाट आते देख वहां मौजूद दर्जनों लोगों में अफरातफरी मच गई है। पुलिस ने मौके पर शव का निरीक्षण किया तो मामला हत्या जैसा पाया गया, इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस ले गई।
विज्ञापन


बजाज एलाइंस कंपनी में कार्यरत गुलमोहर कालोनी निवासी 38 वर्षीय मनोज अरोरा पुत्र करतार सिंह के शव को परिजन और अन्य लोग गुपचुप तरीके से किच्छा रोड स्थित श्मशान घाट पर ले आए और उसके दाह संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों को शक हुआ कि यह मामला साधारण मौत नहीं बल्कि संदिग्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते किसी ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दे दी कि एक युवक की लाश का आनन-फानन में गुपचुप तरीके से दाहसंस्कार किया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई धीरेंद्र कुमार और रंपुरा चौकी प्रभारी कुलदीप अधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का बारीकी से निरीक्षण किया तो मृतक के गले पर निशाने पाए गए।


इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो वहां कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही पुलिस ने अपना कड़ा रुख अख्तियार किया तो कई लोग मौके से खिसकना शुरू हो गए। इसके बाद पुलिस का शक और बढ़ गया, पुलिस ने वहां मौजूद सभी लोगों को खदेड़ दिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। उधर इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है इसलिए पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed