फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Late Affiliation By Uk Govt. Portel

शिक्षा विभाग के पोर्टल पर 150 स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण लटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Late Affiliation By Uk Govt. Portel
रुद्रपुर। उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों की ऑनलाइन मान्यता और नवीनीकरण की गति बेहद धीमी है। इस कारण ऊधम सिंह नगर जिले में 150 स्कूलों को मान्यता और नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ ने शिक्षा विभाग ने स्कूलों को ऑनलाइन मान्यता देने और इसका नवीनीकरण संबंधी ऑनलाइन कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में उत्तराखंड बोर्ड से वित्त विहीन मान्यता प्राप्त 1053 स्कूल हैं। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2021 से स्कूलों की मान्यता और इसके नवीनीकरण को मैनुअल तरीके से बंद कर इसे ऑनलाइन कर दिया है। अब शिक्षा विभाग के इनवेस्ट उत्तराखंड पोर्टल पर स्कूलों की मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है लेकिन इसकी गति बेहद धीमी होने के कारण जिले में छह माह से करीब 150 स्कूलों की मान्यता और मान्यता का नवीनीकरण नहीं हो सका है। इससे स्कूल संचालक परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्हें स्कूलों के खिलाफ बगैर मान्यता के संचालित होने के तहत संभावित कार्रवाई का डर भी सता रहा है। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता बताते हैं कि शिक्षा विभाग से पोर्टल पर ऑनलाइन मान्यता देने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हो रहा है। डीईओ बेसिक अशोक कुमार सिंह कहते हैं कि इनवेस्ट उत्तराखंड पोर्टल का सर्वर अक्सर ठप रहने से स्कूलों की मान्यता, मान्यता के नवीनीकरण कार्य में देरी हो रही है। तीन-चार महीने से इस कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश की सूचना समय पर देने की मांग
रुद्रपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ ने सीईओ को ज्ञापन देकर अचानक होने वाले अवकाशों की सूचना समय पर न देने पर नाराजगी जताई है। संगठन के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अवकाश की सूचना समय पर न मिल पाने की वजह कई बार अगले दिन स्कूल खोल दिए जाते हैं जिस कारण स्कूल संचालकों को नोटिस का जवाब देना पड़ता है। उन्होंने अचानक होने वाले अवकाश की सूचना समय पर देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed