फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Last flight of Lucknow From Pantnagar

Udham Singh Nagar News: अंतिम फ्लाइट में पंतनगर से लखनऊ को रवाना हुए 58 यात्री

Wed, 09 Aug 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 09 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Last flight of Lucknow From Pantnagar
पंतनगर। लखनऊ-पंतनगर के बीच सप्ताह में चार दिन हवाई सेवा उपलब्ध करा रही इंडिगो एयरलाइंस ने इस मार्ग पर अपनी फ्लाइट बुधवार से बंद कर दी हैं। हालांकि इंडिगो प्रबंधन तकनीकी कारणों का हवाला देकर इस हवाई सेवा को दो माह के लिए स्थगित करने और बाद में दोबारा शुरू करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को इंडिगो की लखनऊ से पंतनगर आई अंतिम फ्लाइट (संख्या 6ई-7326) से 62 यात्री पंतनगर पहुंचे। वापसी में फ्लाइट (संख्या 6ई-7327) से 58 यात्रियों ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। फैजाबाद निवासी और पंतनगर विवि के एलपीएम में प्राध्यापक डाॅ. अनिल कुमार ने कहा कि इस फ्लाइट के शुरू होने से उनको घर पहुंचने में तीन से चार घंटे लगते थे। लेकिन अब वही सफर पूरा करने में 12 से 14 घंटे लगेंगे। एएआई को इस मार्ग पर जल्द ही हवाई सेवा शुरू करनी चाहिए, ताकि उसका लाभ पंतनगर विवि के कर्मचारियों सहित कुमाऊं क्षेत्र के अन्य लोगों को भी मिल सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed