फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Laparoscopic machines worth lakhs have been gathering dust in the OT for two years

Udham Singh Nagar News: दो साल से लाखों की लेप्रोस्कोपिक मशीन ओटी में फांक रही धूल

Thu, 17 Apr 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 17 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Laparoscopic machines worth lakhs have been gathering dust in the OT for two years
काशीपुर। डॉक्टरों की लापरवाही से लाखों की लेप्रोस्कोपिक मशीन दो सालों से सरकारी अस्पताल में धूल फांक रही है। इसका लाभ नहीं मिलने से मरीज दूरबीन से ऑपरेशन कराने के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मशीन का इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा है, इस बात का सही जवाब सर्जन, अस्पताल प्रशासन या अन्य किसी के पास भी नहीं है। इसके चलते मरीज को जनरल सर्जरी के लिए सरकारी अस्पताल में लगने वाले 1150 के बजाय निजी अस्पतालों में 20-30 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में यूपी और पर्वतीय क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां बेहतर उपचार के लिए सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों में मोटी रकम चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, करीब दो वर्ष पूर्व सरकारी अस्पताल में तत्कालीन सर्जन के कार्यकाल में मरीजों को निजी अस्पताल जैसी सुविधा मुहैया कराने के लिए दूरबीन मशीन लगाई गई थी लेकिन इसका लाभ सिर्फ दो मरीजों को मिल सका। इसके बाद विभिन्न कारणों के चलते मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया।

मशीन सिर्फ ओटी में रखी धूल फांक रही है। सरकारी अस्पताल में अभी केवल चीरे वाले ऑपरेशन ही हो रहे हैं। वहीं मशीन के इस्तेमाल न होने के विषय में किसी के पास सही उत्तर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed