फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Land was acquired to build science centres in four districts of the Uttarakhand state

Uttarakhand: राज्य के चार जिलों में विज्ञान केंद्र बनाने के लिए मिली जमीन, DPR बनाने का काम किया गया शुरू

Sat, 03 May 2025 01:09 PM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, अमर उजाला
चंदन बंगारी, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 03 May 2025 01:09 PM IST
सार

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) की ओर से हर जिले में विज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यूकोस्ट को चार जिलों में जमीनें मिलने के बाद विज्ञान केंद्र के लिए डीपीआर बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Land was acquired to build science centres in four districts of the Uttarakhand state
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

विज्ञान के रहस्यों को सरल भाषा में समझाने के लिए उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) की ओर से हर जिले में विज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यूकोस्ट को चार जिलों में जमीनें मिलने के बाद विज्ञान केंद्र के लिए डीपीआर बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। ऊधमसिंह नगर में भी जिला प्रशासन ने जमीन चिन्ह्ति कर सूचना यूकोस्ट को भेजी है।

विज्ञापन

यूकोस्ट का देहरादून के अलावा अल्मोड़ा में मानसखंड विज्ञान केंद्र है। विज्ञान के प्रति दिलचस्पी रखने वालों और विज्ञान के प्रति समझ आसान बनाने के मकसद से यूकोस्ट की ओर से हर जिले में विज्ञान केंद्र बनाने की कसरत की जा रही है। यूकोस्ट ने शासन के जरिए हर जिले से विज्ञान केंद्र के लिए जमीन की मांग की थी। इसके तहत नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी से यूकोस्ट को जमीन मिल चुकी है। विज्ञान केंद्रों की डीपीआर बनाने के लिए शासन से बजट की मांग की गई है।

विज्ञापन

यूकोस्ट वैज्ञानिकों के अनुसार विज्ञान केंद्रों में विज्ञान संबंधी प्रदर्शनी, गैलरी, एआई लैब, इनावेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही लैक्चर थिएटर होगा, जिसमें वैज्ञानिक और विशेषज्ञ बच्चों को विज्ञान के बारे में विभिन्न जानकारियां देंगे। यहां फन साइंस पार्क भी होगा। विज्ञान संबंधी मॉडल भी रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोट: शासन के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारियों से विज्ञान केंद्र के लिए जमीन की मांग की गई थी। चार जिलों में यह हस्तांतरित हो चुकी है। शासन ने पेयजल निर्माण निगम को एजेंसी नामित किया है। नामित एजेंसी की डीपीआर बनाएगी और शासन से बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। शासन से डीपीआर बनाने के लिए बजट की आवश्यकता की जानकारी शासन को दी गई है। - डॉ. पीयूष जोशी, इंचार्ज, विज्ञान केंद्र, यूकोस्ट

दून की तर्ज पर बनेगा तारामंडल
डॉ. पीयूष जोशी ने बताया कि विज्ञान केंद्रों में तारामंडल का प्रावधान नहीं है। लेकिन भविष्य में देहादून की तरह बैलून में तारामंडल विज्ञान केंद्रों में बनाएंगे। केंद्रों में विज्ञान के बारे में हर तरह की जानकारी मिलेगी। 


रुद्रपुर के लंबाखेड़ा में चिन्ह्ति की गई है जमीन

जिला प्रशासन ने विज्ञान केंद्र के लिए रुद्रपुर के लंबाखेड़ा गांव में 1.1700 हेक्टेयर जमीन चिन्ह्ति की है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पहले काशीपुर में विज्ञान केंद्र प्रस्तावित किया गया था। लेकिन रामनगर में विज्ञान केंद्र खुल रहा है। यूकोस्ट के अनुरोध पर रुद्रपुर में जमीन को चिन्ह्ति कर यूकोस्ट को सूचित कर दिया गया है। अब जमीन को ट्रांसफर करने की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed