{"_id":"68d44695cf80c789ec0af0fa","slug":"land-of-trenching-ground-secured-by-flood-protection-work-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-132627-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाढ़ सुरक्षा कार्य से ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाढ़ सुरक्षा कार्य से ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन सुरक्षित
Thu, 25 Sep 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम की ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन में बाढ़ सुरक्षा के तहत किए गए कार्य का असर देखने को मिला है। इस बार ट्रंचिंग ग्राउंड की पूरी तरह से जमीन सुरक्षित है और नदी ने भी अपना रुख बदल दिया है। पिछली बार बरसात के दिनों में 40 बीघा जमीन का कटाव नदी ने कर दिया था।
ढेला नदी किनारे मानपुर क्षेत्र में नगर निगम का ट्रंचिंग ग्राउंड है। पिछले साल बरसात में ढेला नदी ने ट्रंचिंग ग्राउंड की 40 बीघे जमीन का कटाव कर दिया था। भूमि कटाव को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा के तहत सिंचाई विभाग की ओर से चार करोड़ की योजना बनाई गई थी। योजना के तहत बाढ़ सुरक्षा का कार्य किए गए जो अभी चल रहा है। इस बरसात में एक तो ढेला नदी ने अपना रुख बदल दिया और दूसरी ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य होने की वजह से ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता केशव सिंह ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन पर होने भू कटाव को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा के तहत कार्य किए गए थे। बाढ़ सुरक्षा के कार्य होने के बाद अब ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन का भू कटाव रुक गया है।