फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   land mafia's house in papers on government land

सरकारी जमीन पर कागजों में भूमाफिया का घर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
land mafia's house in papers on government land
रुद्रपुर। सरकारी जमीन पर भू माफिया के नाम पर फर्जी रूप से कागजों में भवन होने व गृहकर की रसीद जारी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ पूर्व सभासद ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भूमाफिया व सरकारी कर्मचारियों में सांठगांठ का आरोप लगाकर डीएम, सीएम व मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद रामबाबू ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि किच्छा मार्ग के किनारे वाल्मीकि द्वार के ठीक सामने लगभग पौन एकड़ सरकारी भूमि खाली पड़ी है। लॉकडाउन के समय से ही भूमाफिया ने कूड़ा कबाड़ फेंककर पुरानी टिन की दीवारों से घेरते हुए अवैध कब्जा करने का प्रयास किया है। शिकायत करने पर नगर निगम, तहसीलदार व पुलिस बल के सहयोग से भूखंड से कूड़ा कबाड़ व टिन की दीवारों को हटवाकर सरकारी भूमि होने का बोर्ड लगवा दिया गया। उसके बाद भी भूमाफिया ने दोबारा भूमि पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए भूमाफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया कि आरटीआई में जानकारी मांगने पर भूमाफिया व नगर निगम के कर्मचारियों के मध्य सांठगांठ होने व भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है। बताया कि खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कागजों में मौके पर दो भवनों का मौजूद होना दिखाया गया है जबकि भूमि खाली पड़ी हुई है। इसके साथ ही भवन संख्या अलाट करना व गृहकर अभिलेखों में गृहकर लगाकर बैक डेट में गृहकर की फर्जी रसीद जारी करवा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed