{"_id":"596909274f1c1b8c6a8b45f3","slug":"land-grabbers-rumored-to-smack-smack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा करने वालों ने उड़ाई स्मैक तस्करी की अफवाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जा करने वालों ने उड़ाई स्मैक तस्करी की अफवाह
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की धोखाधड़ी की शिकायत करने पंजाब से रुद्रपुर पहुंचे एक किसान और उसके बेटे द्वारा गाड़ी से स्मैक तस्करी करने की सूचना ने पुलिस को देर रात तक छका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को गाड़ी की तलाशी लेने पर कुछ नहीं मिला तो एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिये।
विज्ञापन
तहसील मोहाली जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर पंजाब निवासी दर्शन सिंह पुत्र जसपाल सिंह की ग्राम गुस्सानी तहसील बाजपुर में 24 एकड़ पुश्तैनी जमीन है, जिसे बाजपुर के ही एक भूमाफिया ने फर्जी दस्तावेज और वोटर कार्ड बनाकर किसी और को बेच दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दर्शन सिंह अपने पिता और दो गनर के साथ मामले की शिकायत करने एसएसपी डा. सदानंद दाते के कार्यालय में पहुंचे जिस पर एसएसपी ने एसएचओ बाजपुर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। शुक्रवार को दर्शन सिंह ने एसएसपी को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
कहा कि बृहस्पतिवार को वह बाजपुर जा रहा था तो दो गाड़ियों में सवार पुलिस और अन्य लोगों ने उसे रोकर वाहन की तलाशी करने लगे। कारण पूछा तो पुलिस कर्मियों ने बताया कि उनकी गाड़ी में स्मैक होने की सूचना मिली है। कुछ देर तलाशी के बाद जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस कर्मी वापस चले गये।
दर्शन सिंह का आरोप है कि उनकी जमीन कब्जाने वाला ही पुलिस कर्मियों को झूठी सूचना देकर अपने साथ लाया और दो दिन पूर्व उसने जाने से मारने की धमकी दी थी। एसएसपी ने एसओ केलाखेड़ा राजेश यादव को तस्करी की झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।