{"_id":"67c58d22b93e449a2e09b1b2","slug":"lakshmi-showered-wealth-to-replace-saraswati-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-121602-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरस्वती के स्थान के लिए लक्ष्मी ने की धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरस्वती के स्थान के लिए लक्ष्मी ने की धनवर्षा
Mon, 03 Mar 2025 04:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 03 Mar 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। वर्षों से उपेक्षित पड़े विद्यालयों की अब सुधि ली गई है। इसके लिए धामी सरकार ने राज्य सेक्टर से धनराशि जारी की है। इसमें 1.8 करोड़ की राशि से गदरपुर विकासखंड के 11 राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत की जाएगी।
गदरपुर विकासखंड के 11 प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्षों से उपेक्षित पड़े थे। कई विद्यालयों में फर्श टूटे हैं तो कहीं खिड़कियां क्षतिग्रस्त हैं। कई स्कूलों में टाइल्स लगवाई जानी हैं। चहारदीवारी के टूटे होने के कारण बेसहारा पशु से लेकर अवांछनीय तत्व स्कूल में घुस जाते हैं। ऐसे में मरम्मत कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति देने के साथ ही राज्य सेक्टर से 1.8 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
-- -
इन स्कूलों में होगी मरम्मत
इस धनराशि से गदरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामजीवनपुर दो, लालपुरी, महेशपुर, सरोवरनगर, खटोला, कोपा, रिच्छा, उच्च प्राथमिक विद्यालय आर्यनगर गुमचैया, प्राथमिक विद्यालय नवीन कूल्हा, नरपत नगर और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झगड़पुरी की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -
कोट
राज्य सेक्टर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस धनराशि से 11 विद्यालयों की मरम्मत कराई जाएगी। - सावेद आलम, बीईओ गदरपुर