{"_id":"581799f44f1c1b0e574359fd","slug":"lakhs-of-devotees-descended-diwali-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली मेले में उमड़े लाखों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली मेले में उमड़े लाखों श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता।
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता डैम में स्थिर पानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने श्री हरमिंदर साहिब दरबार में अपनी हाजरी लगा पवित्र पंजा साहिब पर घी के दीपक जला गुरू महाराज से सुख शांति की अरदास की। सजे धार्मिक दिवान में रागी ढाढ़ी कविसरी जत्थो ने संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, पुष्कर सिंह धामी, जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राणा, धार्मिक दीवान में पहुंचकर संगत को पर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के आवास और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
दो दिवसीय अमृत संचार में 995 धर्म प्रेमियों ने अमृत पान छक कर धर्म पर चलने की प्रतिज्ञा ली। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में लगने वाले दीपावली मेले के चौथे दिन काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर श्री हरमिंदर साहिब के दर्शन किए और पवित्र पंजा साहिब में सुख-शांति की अरदास की। 29 अक्तूबर से चल रहे बाबा अलमस्त दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध ढाढ़ी, रागी, कविसरी जत्थों के साथ ही कथा वाचकों और हजूरी रागी जत्थे ने संगत को निहाल किया।
सोमवार को दीवान हाल में पहुुंचे विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राणा ने संगत को पर्व की बधाई दी। श्रद्धालुओं ने डेरा कार सेवा में संत बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, बाबा पाल सिंह, बाबा श्याम सिंह, बाबा तरसेम सिंह से आर्शीवाद लिया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, कैप्टन सुरजीत सिंह, राजपाल सिंह, अजीत पाल सिंह, जरनैल सिंह, सुबेग सिंह टुरना, पृथ्वी पाल सिंह आदि थे।
ये लोग लगे थे सेवा में
गुरुनानक इंटर कालेज के एनसीसी और स्काउट के स्वयंसेवियों के साथ ही मंज सेवा सोसायटी सितारगंज, दशमेश सेवा सोसायटी शाहजापुर, भाई कन्हैया जी सेवा समिति की सेवा में लगी थी।
मेले में लगे डाक्टरी सहायता शिविर में हरीश चंद सती, डॉ. इब्राहिम बेग, डॉ. मोहम्मद इफशाद, डॉ. जेके पंत, बीमारों को दवाई बांटने में लगे थे। वहीं पूछताछ केंद्र में तेजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्यालय स्टॉफ अपनी सेवा दे रहा है।
घी चढ़ाकर पशुओं के स्वस्थ होने की मांगते हैं मनौती
नानकमत्ता। सिख धर्म से विपरीत खानपान, रहन-सहन तथा वेश-भूषा अलग होने के बावजूद नानक पंथी प्रतिवर्ष नानकमत्ता पहुंचकर पवित्र पंजा साहिब पर घी के दीये जलाकर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराते हैं।
नानकपंथी नानकमत्ता साहिब से सात किमी दूर ध्यानपुर स्थित प्राचीन नंदीश्वर महादेव पहुंचकर सांड़ देवता को घी दूध चढ़ाकर अपने पशुओं के स्वस्थ रहने की मनौती मांगते हैं। मंदिर के महंत बाबा कमल गिरी ने बताया कि मुगल काल से श्रद्धालुओं में सांड़ देवता की मान्यता है।