फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lakhiman's picture will be clean, elections will be in 40 wards

परिसीमन की तस्वीर साफ, 40 वार्डों में होंगे चुनाव 

Fri, 11 May 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Fri, 11 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lakhiman's picture will be clean, elections will be in 40 wards
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
कानूनी पेचीदगियों की वजह से अटके रुद्रपुर नगर निगम का शासन ने अनंतिम परिसीमन जारी कर दिया है। शासन ने नगर निगम के 40 वार्डों के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। माना जा रहा है कि कोर्ट में गांव को शामिल करने को लेकर लंबित याचिका में फैसला आने पर फेरबदल भी हो सकता है। इधर, बढ़े वार्डों में शामिल ज्यादातर जनसंख्या भाजपा समर्थक होने की वजह से पार्टी को चुनाव में फायदा मिल सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल नगर निगम ने दायरा बढ़ाते हुए 11 गांवों को परिसीमन में शामिल किया था। आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने निगम में शामिल होने का विरोध जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। भूरारानी के ग्रामीणों ने परिसीमन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस वजह से परिसीमन की अधिसूचना जारी नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को शहरी विकास सचिव आरके सुधांशु ने परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


परिसीमन के बाद निगम की जनसंख्या 88 हजार 815 से बढ़कर एक लाख 75 हजार 723 हो गई है। नये परिसीमन के बाद इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलने के आसार हैं। चूंकि नये परिसीमन में शामिल करीब 33 हजार की जनसंख्या में भाजपा और उसके फ्रंटल संगठनों का खासा प्रभाव है। बढ़ी आबादी में फाजलपुर महरौला ग्राम सभा से भी कुछ हजार मुस्लिम आबादी निगम में शामिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में नगर निगम में शामिल किए गए गांवों में भाजपा को बढ़त रही थी। इसके अलावा जो भी क्षेत्र शामिल हैं, उनके ज्यादातर भाजपा के प्रभाव वाले क्षेत्र माने जाते हैं। पिछले निगम बोर्ड में भाजपा के नौ, कांग्रेस के छह और पांच निर्दलीय पार्षद थे। अब निगम की उभरी नई तस्वीर फिलहाल भाजपा के लिए अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 
वार्ड एक- फुलसुंगी/फुलसुंगा 
वार्ड नंबर दो- ट्रांजिट कैंप पूर्वी,  
वार्ड तीन- ट्रांजिट कैंप मध्य 
वार्ड चार- ट्रांजिट कैंप पश्चिमी 
वार्ड पांच- मुुखर्जीनगर 
वार्ड छह- जगतपुरा 
 वार्ड सात -आजादनगर 
 वार्ड आठ- विवेकनगर 
 वार्ड नौ- शिवनगर 
 वार्ड दस- राजा कालोनी/ठाकुरनगर 
 वार्ड 11- संजयनगर 
12- औद्योगिक क्षेत्र 
13-दूधियानगर 
14- भदईपुरा 
15- पहाड़गंज 
16- बिगवाड़ा 
17- खेड़ा दक्षिणी 
18- खेड़ा मध्य 
19- खेड़ा उत्तरी 
20- भूतबंगला उत्तर पूर्वी 
21- भूतबंगला पश्चिमी 
22- रम्पुरा पूर्वी 
23- रम्पुरा मध्य 
24- रम्पुरा पश्चिमी 
25- फाजलपुर महरौला 
26- सीरगोटिया 
27- गांधी कालोनी 
28- मुख्य बाजार 
29- आदर्श कालोनी 
30- डी वन, डीडी टू 
31- एलाइंस कॉलोनी  
32- भूरारानी 
33- सिंह कॉलोनी 
34- इंदिरा कॉलोनी 
35- आदर्श इंदिरा कॉलोनी 
36- घासमंडी 
37- कल्याणी व्यू 
38- आवास विकास पश्चिमी 
39- आवास विकास पूर्वी 
40- सिडकुल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed