फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   KVK distributed five lakh vegetable saplings

Udham Singh Nagar News: केवीके ने पांच लाख सब्जियों के पौधे को किए वितरित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
KVK distributed five lakh vegetable saplings
काशीपुर। सब्जियों की खेती से किसानों को अधिक मुनाफा दिलाने के उद्देश्य से डीआरडीओ की शाखा रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (डीआईबीआईआर) ने कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के साथ अनुबंध किया था। इस अनुबंध के तहते कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) अब सब्जियों की पौध तैयार कर भेजना शुरू कर दिया है। अब तक पांच लाख प्याज की पौध भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


दरअसल, डीआईबीआईआर ने अक्तूबर में केवीके के साथ अनुबंध किया था। इसके तहत केवीके को सब्जियों के करीब 10 लाख पौधे तैयार कर किसानों को बांटे थे। इसी के चलते केवीके ने अब तक जनवरी माह में पांच लाख प्याज के पौधे तैयार करके किसानों के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

अगले सप्ताह तक करीब पांच हजार लौकी और तुरई के पौधे भेजने की तैयारी है। इससे छोटे किसान सब्जियों की बुवाई करके अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। केवीके के वैज्ञानिक अनिल चंद्रा ने बताया कि डीआईबीआईआर अलग-अलग संस्थानों के साथ अनुबंध करके इस तरह के प्रोजेक्ट चलाता रहता है। इस बार केवीके काशीपुर के साथ प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसके तहत पौधे तैयार करके भेजना शुरू कर दिया है। अभी करीब पांच लाख पौधे और भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तैयार की जा रही ये सब्जियां
कृषि विज्ञान केंद्र में टमाटर, बैगन, शिमला मिर्च, प्याज, पपीता, गोभी, फूल गोभी, ब्रूकली, लौकी, खीरा, कद्दू, करेला, तुरई व अन्य सब्जियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही अन्य सब्जियों के पौधे किसानों को वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed