{"_id":"6339c729ade2b62cf90a95fe","slug":"kundeshwari-dominates-in-football-ballywal-and-kabaddi-kashipur-news-hld477746153","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल, बालीवाल और कबड्डी में कुंडेश्वरी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल, बालीवाल और कबड्डी में कुंडेश्वरी का दबदबा
विज्ञापन
प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि लखविंदर सिंह आदि।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में आयोजित खेल महाकुंभ के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। फुटबाल, बॉलीवाल और कबड्डी में कुंडेश्वरी का दबदबा रहा।
अंडर -21 के तहत बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि लखविंदर सिंह ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी ने बताया कि खेल महाकुंभ में 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी जनपदीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ब्लाक प्रमुख अर्जुन कश्यप, बीडीओ चिंताराम आर्य, युवा कल्याण अधिकारी वजाहत खान, खेल समन्वयक सतीश विश्नोई व गौरव शर्मा ने खेल प्रतियोगिताओं में सहयोग करने वाले शिक्षकों का आभार जताया।
अंतिम दिन हुई प्रतियोगिताओं में ऊंची कूद में अलवीरा प्रथम, चक्का फेंक में दिव्या प्रथम रहीं। भाला फेंक में स्वाति राय प्रथम और गोला फेंक में गरिमा ने प्रथम स्थान पाया। 100 और 200 मीटर दौड़ में कनिष्का प्रथम, 400 मीटर में योगिता चौहान प्रथम, 800 मीटर दौड़ में अर्पिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन मिक्स में आकांक्षा व हर्ष अहलावत प्रथम रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य अमरनाथ मिश्रा, अनिल चौहान, देवेन्द्र चौधरी, कौशलेश गुप्ता, पवन कुमार, शिवानी शर्मा, ज्योति राणा, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद