फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kumaoni language should be included in the Eighth Schedule

Udham Singh Nagar News: आठवीं अनुसूची में शामिल हो कुमाऊंनी भाषा

Sat, 08 Nov 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 08 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kumaoni language should be included in the Eighth Schedule

विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन का शुभारंभ रुद्रपुर में हुआ। इसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दीप जलाकर किया। इसमें उनके साथ साहित्यकार कौस्तुभानंद चंदोला, प्रो. बहादुर सिंह बिष्ट, प्रो. वीरेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. एलएम उप्रेती व दयानंद आर्य रहे। इस दौरान कुमाऊंनी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठी।
शुक्रवार को डायट में आयोजित कार्यक्रम में पहरू पत्रिका के पूर्व संपादक और उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य डॉ. हयात सिंह रावत ने कहा कि 1728 में रामभद्र त्रिपाठी ने कुमाऊंनी में चाणक्य नीति का अनुवाद किया था। 1810 से गुमानी पंत से आज तक कुमाऊंनी भाषा में साहित्य लगातार कुमाऊंनी में लिखा जा रहा है। आज कुमाऊंनी में साहित्य लगभग सभी विधाओं में साहित्य लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

कुमाऊंनी लेखक ब्रिगेडियर धीरेश जोशी ने कुमाऊंनी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की जरूरत बताई। कहा कि आठवीं अनुसूची में आने से कुमाऊंनी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिलेगा, सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा और संवैधानिक लाभ मिलेगा। वक्ताओं ने कहा कि कुमाऊंनी को युवा पीढ़ी तक भी पहुंचाना बहुत जरूरी है और कुमाऊंनी को उत्तराखंड के विद्यालयी पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की नितांत जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र में कुमाऊंनी भाषा, संस्कृति, कला, रंगमंच, फिल्म आदि पर पैनल चर्चा हुई। इसमें चारु तिवारी ने भाषा व संस्कृति, मीरा जोशी ने ऐपण, घनश्याम भट्ट ने अभिनय, मनोज चंदोला ने फिल्म, केएन पांडे खिमदा ने कुमाऊंनी रंगमंच, गोपाल चम्याल ने कुमाऊंनी संगीत पर अपनी राय रखी। इस दौरान कई किताबों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं मीरा जोशी को वैद्य कल्याण सिंह बिष्ट कुमाऊंनी संस्कृति सेवी सम्मान, घनश्याम भट्ट, गोपाल चम्याल, ललित मोहन सिंह जीना, गिरीश चंद्र जोशी, कुबेर सिंह कड़ाकोटी को कुमाऊंनी भाषा, संस्कृति और साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली से केएन पांडेय खिमदा, चारु तिवारी, फरीदाबाद से रमेश सोनी, बागेश्वर से किशन मलड़ा, डॉ. दीपा कांडपाल. महेंद्र ठकुराठी, भास्कर नेगी, माया रावत (अल्मोड़ा), रमेश प्रकाश पर्वतीय (बागेश्वर), प्रवीण प्रकाश (मुनस्यारी ) आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed