फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kumaon first silage manufacturing factory will open in US Nagar uttarakhand

Mukhyamantri Ghasyari Kalyan Yojana: यूएस नगर में खुलेगी कुमाऊं की पहली साइलेज बनाने की फैक्टरी, मिलेगा रोजगार

Fri, 01 Dec 2023 01:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 01 Dec 2023 01:26 PM IST
सार

पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाएं पशुओं के लिए पहाड़ों में घास काटने जाती हैं। इस दौरान उन्हें अक्सर तेंदुए के हमलों से भी जूझना पड़ता है। इसको देखते हुए सहकारिता विभाग की ओर से साइलेज बनाने की फैक्टरी यूएस नगर में खोलने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
Kumaon first silage manufacturing factory will open in US Nagar uttarakhand
Mukhyamantri Ghasyari Kalyan Yojana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता विभाग की ओर से कुमाऊं की पहली साइलेज (पशु आहार) बनाने की फैक्टरी ऊधमसिंह नगर जिले में खोलने की कवायद की जा रही है। इसके लिए सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने भूमि की तलाश करना शुरू कर दी है। भूमि मिलने के बाद साइलेज का प्लांट स्थापित किया जाएगा, इसमें 10 से 15 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 

विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाएं पशुओं के लिए पहाड़ों में घास काटने जाती हैं। इस दौरान उन्हें अक्सर बाघ और तेंदुए के हमलों से भी जूझना पड़ता है। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना शुरू की थी। इसके माध्यम से पहाड़ के लोगों को आसानी से 25 से 30 किलो के साइलेज (पशु आहार) के वैक्यूम बैग उपलब्ध हो रहे हैं। अब पशुपालकों की मांग को देखते हुए तराई में भी मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके लिए कुमाऊं की पहली साइलेज बनाने की फैक्टरी जिले में स्थापित की जाएगी। वर्तमान में देहरादून और हरिद्वार में साइलेज बनाने का प्लांट लगाया गया है। इसके माध्यम से साइलेज के वैक्यूम बैग तैयार कर 
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में फैक्टरी बनने के बाद साइलेज की पूरे कुमाऊं के पशुपालकों को आपूर्ति की जाएगी। 

सहकारिता विभाग की ओर से साइलेज बनाने की फैक्टरी खोलने के लिए यूएस नगर में भूमि की तलाश की जा रही है। कई जगह भूमि देखी भी है, लेकिन उच्चाधिकारियों से संपर्क करके ही भूमि का चयन किया जाएगा, इसके बाद जिले में भी मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना संचालित की जाएगी। देहरादून व हरिद्वार में ही अभी पशु आहार बनाया जा रहा है। - डॉ. बीएस मनराल, जिला सहायक निबंधक।

पशु आहार खिलाने से ये होते हैं फायदे

  • पशु आहार से दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार आता है, इससे दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि होती है।
  • इस योजना के माध्यम से पशुपालकों के समय और श्रम की भी बचत होगी।
  • साइलेज में है पौष्टिक व गुणवक्ता युक्त चारा।
  • पशु आहार खिलाने से पशुपालकों की आय में होगी वृद्धि।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed