फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kotwal Srrrafa ball in the court of the arrest of businessman

सर्र्राफा व्यापारी की गिरफ्तारी की गेंद कोतवाल के पाले में

Sun, 31 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 31 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
 रुद्रपुर में सोना गबन का मामला पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनने लगा है। एक ओर जहां सिडकुल क्षेत्र से 17 किलो सोना गबन के मामले में पुलिस ने साढ़े तीन किलो सोना बरामद करके अपनी उपलब्धि दर्शा दी है। वहीं कोतवाली क्षेत्र से एक और सोना रिफायनरी में डेढ़ किलो सोना गबन मामले में अब कोतवाली पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी सर्राफा व्यापारी की गिरफ्तारी के लिए जहां एक ओर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ताबड़तोड़ दबिश में जुटी है वहीं दूसरी ओर सिडकुल पुलिस और पंतनगर थाना पुलिस की टीमें भी और सोना बरामदगी के लिए अब बाहरी प्रांतों में डेरा डाले हुए हैं। वर्तमान में पुलिस की टीमें हिमाचल, राजस्थान में आरोपियों से सोना बरामदगी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


उधर कोतवाली पुलिस का पूरा फोकस मंगलम ज्वैलर्स के स्वामियों की गिरफ्तारी पर है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि सबसे पहले हम आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटे हैं, उनकी गिरफ्तारी के बाद ही डेढ़ किलो सोना गबन का पूरा मामला खुलकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि अभी रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब खास बात यह है कि एक ओर जहां आरोपी ज्वैलर्स सिडकुल क्षेत्र से 17 किलो सोना गबन के आरोपी प्लांट हेड से खरीदे गए सोना मामले में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लिए हुए हैं वहीं दूसरी ओर रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक अन्य रिफायनरी फैक्ट्री से भी डेढ़ किलो सोना मामले में उन पर दर्ज मुकदमे से स्पष्ट हो गया है कि आरोपी सर्राफा व्यापारी की गिरफ्तारी की गेंद अब रुद्रपुर कोतवाल के पाले में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed