फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   korona infectetd who returned dineshpur from gurugram remainded home for eight day

गृरुग्राम से दिनेशपुर लौटा कोरोना संक्रमित युवक आठ दिन घर पर रहा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
korona infectetd who returned dineshpur from gurugram remainded home for eight day
रुद्रपुर। गुरुग्राम से लौटने के बाद दिनेशपुर निवासी युवक आठ दिन तक अपने घर में रहा था। स्थानीय लोगों के विरोध करने के बाद उसे पंतनगर में क्वारंटीन किया गया। गदरपुर निवासी कोरोना संक्रमित युवक गुजरात के अहमदबाद शहर से रामपुर स्वार तक ट्रक से आया था। जहां से वह अपने किसी रिश्तेदार की बाइक लेकर रुद्रपुर पहुंचा था। गदरपुर के कोरोना संक्रमित युवक स्वार, रामपुर में उतरकर अपने रिश्तेदार के यहां गया था। बताया जा रहा है कि उसके रिश्तेदारों ने उसे बाहर से ही बाइक देकर भेज दिया था। वह स्वार से रुद्रपुर तक बाइक से पहुंचा था। इस दौरान वह अपने भाई के संपर्क में आया था। उसे पंतनगर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इधर दिनेशपुर निवासी युवक को हरियाणा के गुरुग्राम में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसे रोडवेज बस से आठ मई को हल्द्वानी लाया गया था। जहां से रुद्रपुर स्थित राधास्वामी सत्संग भवन लाया गया। लेकिन स्वास्थ्य जांच में कोई लक्षण न मिलने पर उसे घर भेज दिया था। इसके बाद उसी बस में सवार किच्छा के एक युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद लोगों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद उसे 17 मई को पंतनगर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया। उसी रोडवेज बस में दिनेशपुर के चार अन्य लोग भी आए। इन पांचों समेत क्षेत्र के कुल 11 लोगों को 17 मई को पंतनगर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। दिनेशपुर के युवक के घर पर परिवार के छह सदस्यों के संपर्क में आया था। जिसमें उसका 15 दिन नवजात बच्चा भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी की सैंपल जांच के लिए भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed