{"_id":"76f888729add75923379f4d25d0bfeb6","slug":"killed-in-suspicious-circumstances-lawyer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में वकील की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में वकील की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। वकील की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव महादेव कालोनी में पड़ा मिला। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब बिसरा को जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ईदगाह मार्ग के पास स्थित महादेव कालोनी निवासी गब्बर के घर के सामने वकील धर्मेंद्र कुमार भट्ट उर्फ धीरू भट्ट (40) पुत्र गणेश दत्त भट्ट निवासी कटोराताल का शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ जीसी टम्टा, कोतवाल वीके जेठा और कटोराताल चौकी प्रभारी अरुण सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच में शव पर चोट आदि के निशान नहीं मिले। शव से शराब की दुर्गंध आ रही थी। शव से थोड़ी ही दूर उसकी बाइक और करीब 10 कदम दूरी पर बाइक की चाबी पड़ी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि धीरु भट्ट रात करीब 9:45 बजे बाइक से वहां आते हुए देखे गए थे। इधर, समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। धीरु भट्ट का एक भाई अध्यापक है। मृतक अपने पीछे माता, पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
इधर, बड़ा सवाल यह है कि जिस स्थान पर धीरू भट्ट का शव पड़ा था, उसके पास में ही बाइक खड़ी थी। बाइक के ऊपर काफी मिट्टी डली हुई थी। अगर धीरू की मौत का कारण अधिक नशा है तो वह उबड़-खाबड़ रास्ते में बाइक से कैसे आया। धीरू भट्ट के करीबी लोगों ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का साझा में काम करता था। पुलिस इन सब कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन