फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kidnap in Rudrapur

होटल संचालकों ने दो कारीगरों को अगवा किया, पुलिस ने छुड़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kidnap in Rudrapur
रुद्रपुर। होटल से काम छोड़ना संचालकों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने दो कर्मचारियों को अगवा कर लिया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के कार्यालय में दबिश देकर दोनों को सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। होटल संचालकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम रतौड़ा बागेश्वर निवासी अंकू पंत और मनोज जोशी भूरारानी स्थित तंदूरी नाइट होटल में काम करते थे। होटल में दो माह काम करने के बाद उन्होंने आवास विकास स्थित रॉयल कैफे में काम करना शुरू कर दिया था। इससे नाराज तंदूरी नाइट के स्वामी लवि बांगा और माधव अनेजा ने रविवार शाम को उन्हें आवास विकास में पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवकों को मारपीट कर अगवा कर लिया गया। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी धीरज वर्मा ने टीम के साथ अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अगवा अंकू और मनोज को देर रात तंदूरी नाइट होटल के संचालकों के मॉडल कॉलोनी स्थित कार्यालय से बरामद कर लिया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी कार से फरार हो गए। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि अगवा अंकू के भाई पंकज की तहरीर पर आरोपित होटल संचालक लवि बांगा और माधव अनेजा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये का लेनदेन हो सकती है वजह
रुद्रपुर। कारीगरों को अगवा करने के पीछे रुपये का लेनदेन हो सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों कारीगर उक्त अपहरणकर्ताओं के होटल में काम कर चुके हैं। एडवांस रुपये देने पर नौकरी छोड़ना भी इसकी वजह हो सकती है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

डेढ़ घंटे बाद बरामद हुए अपहृत कारीगर
रुद्रपुर। आवास विकास पुलिस चौकी ने अपहरण की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी थी। चौकी इंचार्ज धीरज वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने डेढ़ घंटे बाद होटल संचालकों के कार्यालय से दोनों कारीगरों को बरामद कर लिया। कारीगरों के सकुशल बरामद होने के बाद उनके परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed