फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kichha trigger a battle in Congress

किच्छा सीट पर कांग्रेस में छिड़ सकती है जंग

Sun, 27 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sun, 27 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

 किच्छा विधानसभा सीट पर कांग्रेस में भारी जंग छिड़ने के आसार बन गए हैं। इस सीट पर जहां कांग्रेस महामंत्री हरीश पनेरू ने अभी से पूरी तैयारी कर रखी है वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख और बीडीसी सदस्य अरुण कुमार शुक्ला किन्नू और पालिका अध्यक्ष महेंद्र चावला भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। शनिवार को वीर मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से समीकरण अब और गड़बड़ा गए हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यक्रम में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद किच्छा पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत के समक्ष कई कांग्रेसियों ने  इशारों-इशारों में अपनी दावेदारी जता दी। हालांकि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने लंबे चौड़े भाषण में किसी भी दावेदार की ओर कोई इशारा नहीं किया, लेकिन वर्तमान हालात बयां कर रहे हैं कि कांग्रेस के टिकट पर किच्छा से चुनाव लड़ने वाले छह लोग मैदान में कूदने को तैयार हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार शुक्ला ने भी अभी कुछ दिन पहले अपने फ्लैक्सी में खुद को विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया था। वहीं कांग्रेस महामंत्री हरीश पनेरू भी इस सीट से टिकट लड़ने का दावा कर रहे हैं। पिछले काफी समय से वह दिल्ली दरबार के भी चक्कर लगा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश संगठन में भी पनेरू ने अपनी अच्छी खासी पैठ बना रखी है। हाल ही में कुमाऊं दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ हरीश पनेरू ही नजर आए। उधर मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले दर्जा राज्यमंत्री सेवा सिंह, पालिका अध्यक्ष महेंद्र चावला, संजीव सिंह और हाजी सरवरयार खान भी चुनाव मैदान में कूदने का मन बना चुके हैं। उधर, अगर इन दावेदारों ने अपनी दावेदारी जारी रखी तो इस सीट से कांग्रेस में जंग की स्थिति पैदा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि कुछ दावेदार अगर टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में यहां पर भाजपा को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed