{"_id":"65bd42184e0af88137042764","slug":"kichha-sugar-mill-paid-rs-4594-crore-to-sugarcane-committees-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-107944-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किच्छा चीनी मिल ने गन्ना समितियों को किया 45.94 करोड़ रुपये का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किच्छा चीनी मिल ने गन्ना समितियों को किया 45.94 करोड़ रुपये का भुगतान
Sat, 03 Feb 2024 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर/किच्छा। किच्छा चीनी मिल में पेराई सत्र की शुरुआत से 20 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने के बकाया 45.94 करोड़ रुपये का चीनी मिल प्रबंधन ने भुगतान कर दिया। मिल के अधिशासी निदेशक ने समितियों के खातों में भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिया है।
शुक्रवार को किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि किच्छा चीनी मिल की ओर से 20 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का नई निर्धारित दरों के हिसाब से समितियों के बैंक खातों में 45.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है। बताया कि चीनी मिल में अब तक कुल 16.57 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। जिसमें चीनी की रिकवरी दर 10.44 रही। कुल 1,69,400 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। उन्होंने गन्ना किसानाें से समिति के भुगतान का मैसेज मिलने के बाद ही खेत में गन्ने की छिलाई कराने की अपील की। जिससे मिल को ताजा व साफ सुथरे गन्ने की आपूर्ति हो सके।