फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kichha resident woman dies in Mahakumbh stampede

महाकुंभ भगदड़: भागती भीड़ ने न बच्चे देखे...न ही बुजुर्ग, श्रद्धालु नीचे गिरे, कुचलते गए लोग; गुड्डी की भी मौत

Thu, 30 Jan 2025 01:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Jan 2025 01:17 PM IST
सार

किच्छा निवासी गुड्डी देवी महाकुंभ में स्नान का मौका नहीं छोड़ना चाहती थीं, इसलिए गुड्डी अपने छोटे बेटे व बहू को लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। जहां भगदड़ के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Kichha resident woman dies in Mahakumbh stampede
महाकुंभ

विस्तार

गुड्डी देवी प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में स्नान का अवसर नहीं छोड़ना चाहती थीं। सोशल मीडिया और टीवी पर प्रयागराज में भीड़ की खबरें देखकर रिंकू ने मां से कुछ दिन बाद जाने के लिए कहा। 28-29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दौरान महाकुंभ के स्नान के महत्व को देखते हुए गुड्डी छोटे बेटे राजू व बहू को लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। बस में उनके अलावा आसपास के कई यात्री थे।

विज्ञापन

 

रिंकू के अनुसार फोन पर हुई बातचीत में उनका भाई भगदड़ का समय नहीं बता पाया। उसके अनुसार देर रात 12 बजे के बाद भगदड़ मची। संगम के पास भगवान का नाम जपते लोग अचानक भगदड़ के कारण चीख-पुकार मचाने लगे। भागती भीड़ ने न बच्चे देख सकी और न ही महिला और बुजुर्ग। जो जवान थे वह तो काफी हद तक खुद को बचाने में कामयाब रहे लेकिन बुजुर्ग लोग गिरते पड़ते रहे। स्नान के लिए आए श्रद्धालु जमीन पर गिरे लोगों को कुचलते हुए निकल रहे थे। बाद में जब भगदड़ खत्म हुई तो चारों ओर श्रद्धालुओं का सामान बिखरा पड़ा था। आस्था की डुबकी लगाने आए कई लोग घायल अवस्था में करहा रहे थे।

विज्ञापन

 

देवदूत बने प्रयागराज के युवक और पूर्व ब्लाक प्रमुख शुक्ला के रिश्तेदार
प्रयागराज में हुए हादसे के बाद मौके पर आसपास के गांव के युवक देवदूत बनकर किच्छा यात्रियों की मदद में लगे रहे। प्रयागराज से हीरा सरकार ने बताया कि हादसे के बाद सब बिछड़ गए। किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था कि वे क्या करें। प्रयागराज के कटकट घूसी गांव निवासी अभिषेक यादव ने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचकर बिछड़े लोगों को खोजने में मदद की। कहा कि अगर अभिषेक मदद को आगे ना आता तो वहां पर उमड़े जन सैलाब में बाकी साथियों को खोजना मुश्किल हो जाता। पूर्व ब्लाक प्रमुख किन्नू शुक्ला के साले संतोष तिवारी प्रयागराज में ऊर्जा निगम में ईई हैं। शुक्ला ने जब उन्हें हादसे में किच्छा की महिला की मौत की जानकारी दी तो वे भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शोक जताने पहुंचे लोग

 

बुधवार सुबह जब रिंकू कोली को मां की मौत हो जाने की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। उसने तुरंत काम से हल्द्वानी गए अपने पिता खेमराज को दुखद सूचना दी। विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोरा, नितिन फुटेला, मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोरा, विजय अरोड़ा, नितिन फुटेला, नितिन वाल्मीकि आदि ने आवास पर पहुंचकर शोक जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed