{"_id":"65be1d889e8ef6f0e3003d19","slug":"khatima-news-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-khatima-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatima News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव; इस वजह से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatima News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव; इस वजह से हुआ हादसा
Sat, 03 Feb 2024 04:33 PM IST
हीरा मेहरा
कीर्तिराज रुमाल, संवाद
कीर्तिराज रुमाल, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:33 PM IST
सार
खटीमा के ऊंची महुवट गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में एक युवक मृत मिला। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रातभर वह घर से गायब था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
खटीमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खटीमा के ऊंची महुवट गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में एक युवक मृत मिला। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रातभर वह घर से गायब था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
खटीमा के पकड़िया निवासी विकास मंडल (24) पुत्र बीशू मंडल भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह साइकिल से ऊंची महुवट गांव के लिए निकला था, लेकिन वह रातभर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि इससे पूर्व भी वह कई बार रात को घर नहीं आया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव ऊंची महुवट गांव में सड़क पर पड़ा मिला।
ये पढ़ें- Bazpur Encroachment: अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला बुलडोजर, दो दुकानों पर जेसीबी चलाकर किया ध्वस्त
विज्ञापन
पूर्व बीडीसी सदस्य माधोचंद ने परिजनों को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर मृतक की साइकिल और कुछ दूरी पर उसके चप्पल मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत अंधेरे में सड़क के गड्ढे में गिरने से हुई है। गड्ढे में पानी भी भरा हुआ था। मृतक के नशे में होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।