फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatima leads in SIR mapping, Rudrapur lags behind

Udham Singh Nagar News: एसआईआर मैपिंग कराने में खटीमा सबसे आगे, रुद्रपुर पिछड़ा

Tue, 10 Feb 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Khatima leads in SIR mapping, Rudrapur lags behind
रुद्रपुर। यूएस नगर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले प्री एसआईआर के तहत बीएलओ मैपिंग का काम चल रहा है। नौ फरवरी तक जिले में 9.11 लाख यानी 65.49 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो गया है। इसमें 80.71 प्रतिशत मैपिंग के साथ खटीमा पहले और 55.57 फीसदी के साथ रुद्रपुर अंतिम स्थान पर है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि सभी जगह की मैपिंग के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि एसआईआर से पहले ही यहां सभी तैयारियां पुख्ता हो जाएं। 15 फरवरी तक बीएलओ घर-घर जाकर संवाद कर मैपिंग करेंगे। एसडीएम और तहसीलदार भी अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर मैपिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग सफल हो गई है, उन्हें अब एसआईआर शुरू होने के बाद कोई भी दस्तावेज नहीं देना है। यूएस नगर में 1391294 मतदाता हैं। इसमें से 911163 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जिले में अब तक हुई मैपिंग
विधानसभा कुल मतदाता मैपिंग प्रतिशत
जसपुर 136954 95717 69.89
काशीपुर 177279 101957 57.51
बाजपुर 168574 98969 58.71
गदरपुर 156396 115105 73.6
रुद्रपुर 210593 117027 55.57
किच्छा 154914 98861 63.82
सितारगंज 134345 94602 70.42
नानकमत्ता 128159 88774 69.27
खटीमा 124080 100151 80.71
-------------------------
238 मतदेय स्थलों पर 50 फीसदी से कम मैपिंग
जिले के 238 मतदेय स्थलों पर 50 प्रतिशत से कम मैपिंग हुई है। इसमें जसपुर में सात, काशीपुर में 57, बाजपुर में 49, गदरपुर में चार, रुद्रपुर में 73, किच्छा में 30, सितारगंज में चार, नानकमत्ता 10 और खटीमा में दो मतदेय स्थल शामिल हैं।
------------------------
वर्जन
आम मतदाताओं से अनुरोध है कि वह बीएलओ से संपर्क कर 2003 से 2025 तक हो रही मैपिंग में सहयोग करें।
-राजेंद्र सिंह अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article