फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Khatima could not get the fortune of CM of her place: Koshyari

खटीमा को अपने वहां के सीएम का सौभाग्य नहीं मिल सका: कोश्यारी

Sat, 04 Mar 2023 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 04 Mar 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Khatima could not get the fortune of CM of her place: Koshyari
खटीमा/सितारगंज। पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तारीफ के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि खटीमा के लोगों को अपने वहां से सीएम बनाने का सौभाग्य नहीं मिला मगर पूरे प्रदेश को धामी के रूप में सीएम मिलने का सौभाग्य मिला है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भाजपाइयों की बैठक में कोश्यारी ने कहा कि 2017 के चुनाव में यहां की जनता धामी को मंत्री बनाने की मांग कर रही थी लेकिन तब उन्होंने कहा था कि मंत्री नहीं मुख्यमंत्री की बात करिए। देश भर में जब धामी की तारीफ होती है तो उन्हें भी गर्व होता है क्योंकि उन्होंने भी धामी को आगे बढ़ाया है। लोग कहते हैं कि धामी व्यवहार कुशल हैं। नपा तुला बोलते हैं। जनता का आशीर्वाद बना रहे तो धामी कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुवेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत एवं संचालन सतीश गोयल ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राजपाल सिंह, रमेश जोशी (रामू), हिमांशु बिष्ट, देवेंद्र चंद, गौरव सोनकर, किशन सिंह किन्ना, भुवन भट्ट, राम पांडे, मो. अकरम, मनोज बाधवा, कामिल खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विश्व पटल पर देश आपस में लड़ते हैं, समाधान की अपेक्षा मोदी से करते हैं
कोश्यारी ने प्रदेश और केंद्र सरकारों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वपटल पर देश आपस में लड़ते हैं। समाधान की अपेक्षा प्रधानमंत्री मोदी से करते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना कर हम खुद आत्मनिर्भर बन सकते है। इससे प्रदेश और देश मजबूत होगा।

इनसेट
यह भी बोले भगत दा
- हिमाचल के लोग आत्म निर्भर है। मुंबई और दिल्ली में हिमाचल के लोग नहीं उत्तराखंड के लोग मिलते हैं। हमें व्यवसाय, दुग्ध, मछली पालन, स्वयं सहायता समूह स्वरोजगार, उद्योग उन्नत कृषि, फल-फूल का काम अपनाना होगा।
- वह जीवन के अंतिम क्षण पहाड़ में गुजारना चाहते हैं। समाज, देश और प्रदेश की सेवा करना चाहते है। पहाड़ जाकर कृषि, फूल, उद्यान, मत्स्य पालन, डेरी आदि जो भी संभव होगा करेंगे।

सितारगंज में भी हुआ स्वागत

सितारगंज। भगत सिंह कोश्यारी का सितारगंज में भी स्वागत हुआ। श्रीकृष्ण प्रणामी महाराजा अग्रसेन गोशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कोश्यारी ने कहा कि आज देश में गो पालन में वृद्धि हुई है। उन्होंने गोशाला परिसर का भ्रमण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गुप्ता, शिवकुमार मित्तल, रोशन लाल अग्रवाल, जया जोशी, कृष्ण कुमार गर्ग, सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता गौशाला के अध्यक्ष शीतल सिंघल और संचालन महामंत्री महेश मित्तल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed