फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   KGCCI meeting with UPCL MD regarding the problems of industries in kashipur

Uttarakhand: KGCCI की UPCL एमडी के साथ उद्योगों की समस्या को लेकर हुई बैठक, यहां जल्द बनेगा पावर सब स्टेशन

Tue, 31 Oct 2023 10:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Oct 2023 10:22 AM IST
सार

रामनगर रोड स्थित एक होटल सभागार में सोमवार को केजीसीसीआई के पदाधिकारियों ने यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के साथ बैठक की। चैंबर अध्यक्ष ने उद्योगों की समस्याओं से अवगत कराया।

विज्ञापन
KGCCI meeting with UPCL MD regarding the problems of industries in kashipur
upcl - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं गढ़वाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) ने उद्योगों में विद्युत आपूर्ति से संबंधित विषयों को लेकर यूपीसीएल के एमडी साथ बैठक की। चैंबर अध्यक्ष ने उद्योगों की समस्याओं से अवगत कराया। एमडी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह स्थानीय स्तर पर होने वाले पावर कट के कारणों को शीघ्र निस्तारण करें। बैठक में बताया गया कि मुरादाबाद रोड पर 132 केवी का पावर सब स्टेशन जल्द बनाया जाएगा।

विज्ञापन


रामनगर रोड स्थित एक होटल सभागार में सोमवार को केजीसीसीआई के पदाधिकारियों ने यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के साथ बैठक की। चैंबर अध्यक्ष अशोक बंसल ने बताया कि मुरादाबाद रोड पर स्थित औद्योगिक इकाइयों की निरंतर बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुरादाबाद रोड पर 132 केवी पावर सब स्टेशन अनुमोदित किया गया था। उसकी स्थापना का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


इसके अलावा काशीपुर, महुआखेड़ागंज, जसपुर, बाजपुर आदि क्षेत्रों में अत्यधिक बिजली कटौती होती है। हल्की सी आंधी में लाइन ध्वस्त हो जाती हैं। बताया कि बिजली उत्पादन में कमी पर सबसे पहले स्टील एवं फर्नेस उद्योग की बिजली काटी जाती है। उद्योगों में रोस्टिंग न की जाए, यदि जरूरी है तो उद्योगों को अग्रिम सूचना दी जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंबर उपाध्यक्ष आलोक कुमार गोयल ने बताया कि 12 मई 2023 को राज्य स्तरीय उद्योग मित्र बैठक में उद्यमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उद्योगों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिए औद्योगिक फीडर से जोड़ने की मांग की थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई। 

यूपीसीएल के एमडी ने बताया कि मुरादाबाद रोड पर 132 केवी सब स्टेशन का सर्वे हो गया है। 5-6 महीने में निर्माण शुरू हो जाएगा। साथ ही बताया कि नदियों में सिल्ट आने से हाइड्रो पावर का उत्पादन प्रभावित होता है। चैंबर अध्यक्ष ने बताया कि दिसंबर, जनवरी व फरवरी में बिजली संकट पैदा हो जाता है। एमडी ने बताया कि पावर रोस्टिंग व पावर कट की समस्या जल्दी दूर हो जाएगी। साथ ही हल्दुआ साहू स्थित विश्वनाथ पेपर व अन्य उद्योगों तथा बाजपुर में उमा शक्ति स्टील और श्री त्रिभुवन इस्पात में आपूर्ति की समस्या जल्दी दूर होगी। 


वहां पर बांके बिहारी गोयनका, विनीत कुमार संगल, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, राम कुमार अग्रवाल, नवीन झांजी, अतुल असावा, संजीव जिंदल, ब्रह्म प्रकाश गोयल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed