{"_id":"6823a00b0720edc2520755a3","slug":"keys-of-shops-handed-over-to-11-more-shopkeepers-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124638-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 11 और दुकानदारों को सौंपी दुकानों की चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 11 और दुकानदारों को सौंपी दुकानों की चाबियां
Wed, 14 May 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 14 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के बेंडिंग जोन में दुकानदार को चाबी देते मेयर और नगरआयुक्त।
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से बनाए गए वेंडिंग जोन में दुकानदारों को दुकानें आवंटित होने की सिलसिला जारी है। महापौर और नगर आयुक्त ने 11 और दुकानदारों को दुकानों की चाबियां सौंपी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य दुकानदारों को भी दुकानों की चाबियां सौंपी जाएंगी।
महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने वेंडिंग जोन में हरीश कुमार, राम किशन, अश्वनी कुमार सहित 11 दुकानदारों को चाबियां सौंपी। महापौर शर्मा ने कहा कि नगर निगम ने पूरी पारदर्शिता के साथ वेंडिंग जोन में दुकानों का आवंटन किया है।
व्यापारियों की मांग पर निगम ने दुकानों का मूल्य कम करने के साथ ही किराया भी घटाया है। व्यापारियों ने जो भी समस्याएं रखी थीं उनका भी समाधान कर दिया गया है। जैसे-जैसे व्यापारी धनराशि जमा करा रहे हैं वैसे-वैसे उन्हें दुकानों की चाबियां सौंपी जा रही हैं।
विज्ञापन
जल्द ही कुछ और दुकानें बनाई जा रही हैं, जिन्हें छूटे हुए व्यापारियों को आवंटित किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद से रुद्रपुर में यह ऐतिहासिक काम संभव हो पाया है। अभी चार और वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं। इनमें सभी जरूरतमंद व्यापारियों को दुकानें आवंटित की जाएंगी।