{"_id":"69f8e3276f87c5190e0d14c7","slug":"kashipur-sub-district-hospital-will-be-built-with-two-hundred-beds-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-140977-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो सौ बेड का बनेगा काशीपुर उप जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो सौ बेड का बनेगा काशीपुर उप जिला अस्पताल
Mon, 04 May 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 04 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। काशीपुर के उप जिला अस्पताल को दो सौ बेड क्षमता का बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल की क्षमता बढ़ाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।
शासन के निर्देश पर सीएमओ कार्यालय ने अस्पताल के क्षमता में बढोत्तरी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वर्तमान में काशीपुर उप जिला अस्पताल सौ बेड क्षमता का है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों को भर्ती कराने में दिक्कत आती है।
इस समस्या को देखते हुए अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बेड की संख्या बढ़ाने के लिए अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा। पेयजल निगम अस्पताल भवन की डीपीआर तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि काशीपुर उप जिला अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। शासन अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने को लेकर गंभीर है। अस्पताल भवन की डीपीआर तैयार कराई जा रही है। डीपीआर शासन को भेजी जाएगी।
डीपीआर को जल्द से जल्द मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बेडों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराने में सहूलियत होगी।