{"_id":"5ef089da8ebc3e42f95f13c3","slug":"kanjabag-home-in-fault-after-lohiahead-jungle-due-to-rain-lightning-strikes40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लोहियाहेड जंगल के बाद कंजाबाग बिजली घर में आया फाल्ट, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लोहियाहेड जंगल के बाद कंजाबाग बिजली घर में आया फाल्ट, बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। बारिश से बिजली लाइनों में फाल्ट की मार पड़ने लगी है। लोहियाहेड के जंगल में बिजली लाइन में बारिश से पेड़ की टहनी गिरने से घंटों बाधा के बाद सोमवार सुबह कंजाबाग बिजली घर में भी फाल्ट आया। इससे नगर के बड़े हिस्से में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि, खटीमा क्षेत्र में लोहियाहेड बिजली घर के पास बने केंद्र में ग्रिड से जुड़ने के बाद लोहियाहेड से जंगल के रास्ते खटीमा नगर, ग्रामीण, इंडस्ट्रीज फीडर की लाइन बनी है। बारिश होते ही लाइन फाल्टों से जनता परेशान रहती है। ताजा दो/तीन दिनों से बारिश का क्रम तेज होते ही लाइन फाल्ट शुरू हो गए हैं। रविवार सुबह से ही लोहियाहेड के जंगल में बिजली लाइन में टहनी गिरने से दिनभर रुक रुककर फाल्ट के चलते राजीवनगर समेत नगर के एक बड़े हिस्से में शाम तक जनता परेशान रही।
इधर सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कंजाबाग बिजली घर में अचानक फाल्ट आ गया। जेई पवन उप्रेती ने बताया कि बारिश में फाल्ट आना शुरू हो गए हैं। कंजाबाग बिजलीघर में आया फाल्ट करीब एक घंटे बाद ठीक कर दिया है। नगर के टनकपुर रोड, इस्लामनगर के साथ ही एक बड़े हिस्से में बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम की टीमें बारिश में अलर्ट मोड़ पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन