फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kalyani Jmajm rain fast flow

झमाझम बारिश से कल्याणी का बहाव तेज

Wed, 27 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kalyani Jmajm rain fast flow
कल्‍याण्‍ाी नदी

सोमवार रात और मंगलवार दोपहर तक हुई बारिश से कल्याणी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। पहाड़ों पर होने वाली बारिश के कारण भी नदी का बहाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी के किनारे बसे लोगों को फिर से अलर्ट रहने को कहा है। जिला प्रशासन की ओर से कर्मचारियों ने कल्याणी के किनारे बसी बस्तियों में लोगों से मौसम को देखते हुए शरणालयों में रहने की अपील की है। जिला प्रशासन ने आपदा को देखते हुए शहर में कई स्थानों पर शरणालय स्थापित किए हैं। इनमें कुछ सरकारी स्कूलों में भी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए रहने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


एसडीएम एपी बाजपेई ने बताया कि कल्याणी नदी का बहाव बारिश के चलते तेज हो गया है। पहले भी नदी के किनारे बसे लोगों को मुनादी करके सचेत किया था। अब भी फिर से लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वह बरसात तक नदी के किनारों से दूर रहें ताकि किसी तरह की जानमाल का नुकसान न हो, लेकिन फिर भी कुछ लोग जबरन नदी के किनारों पर ही डेरा डाले हुए हैं। कल्याणी नदी पर कब्जे के लिए भी शहर के कुछ जनप्रतिनिधि भी दोषी हैं।
विज्ञापन


नदी के किनारों पर वर्तमान में हजारों लोग अपना कब्जा करके आशियाना बनाए हुए हैं। जैसे ही नदी का जलस्तर बढ़ता है तो लोगों के घरों में पानी घुस जाता है और फिर वह जिला प्रशासन से नुकसान को दिखाते हुए मुआवजे की मांग करते हैं। नदी के किनारे बसाई गई बस्तियों में सभी के वोटर कार्ड, राशन कार्ड बन चुके हैं। अब इस जगह को खाली कराना भी जिला प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। उधर, नगर निगम ने अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों को चिन्हित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed