फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jujitshu will be Played In National Games

Udham Singh Nagar News: 38वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल होगा जु-जित्सु

Mon, 26 Jun 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jujitshu will be Played In National Games
आईओए की संयुक्त सचिव ने राष्ट्रीय खेलों में जु-जित्सु को शामिल करने के लिए मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन

ओलंपिक में भी जल्द शामिल होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। प्रदेश के जु-जित्सु खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड में अगले साल अक्तूबर में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में जु-जित्सु खेल को भी शामिल किया जाएगा। जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया से भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव ने प्रस्ताव मांग लिया है।
चीन में 23 सितंबर से होने वाले जु-जित्सु एशियन खेल के लिए भारत से 16 खिलाड़ियों (आठ बालक-आठ बालिकाओं) का चयन किया गया है। जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी ने बताया कि जु-जित्सु को उत्तराखंड में प्रसार करने के लिए राज्य सरकार 38वें राष्ट्रीय खेलों में इसे शामिल करने वाली है।
विज्ञापन

जु-जित्सु जापान का मार्शल आर्ट खेल है, इसे कराटे व जूडो का मदर आर्ट भी कहते हैं। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से सभी जरूरी कागजों को पूरा कर लिया गया है। कहा कि चीन में होने वाले एशियन खेल में भारत से एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक की उम्मीद है। बताया कि एशियन खेल में जु-जित्सु खेल का पहले भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। बताया कि जु-जित्सु खेल को ओलंपिक में शामिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन दो वर्षों से लगी हुई है। इस वर्ष ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन(जीएआईएसएफ) में जु-जित्सु खेल की फाइल पहुंच गई है। जीएआईएसएफ से स्वीकृति मिलने के बाद ओलंपिक खेलों में जु-जित्सु खेल आसानी से शामिल हो जाएगा। इधर, एशियन खेल के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कमल सिंह का चयन होने पर जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के भारत भूषण चुघ व चेयरमैन डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed