फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   joint team of the administration raided several medical stores in rudrapur

Uttarakhand: रुद्रपुर के मेडिकल स्टोर में चल रहा था एक्सरे जांच का खेल, पैथोलॉजी लैब भी हो रही थी संचालित

Fri, 28 Mar 2025 02:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Mar 2025 02:53 PM IST
सार

रुद्रपुर में प्रशासन की संयुक्त टीम ने कई मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। चार मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। एक मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से एक्सरे मशीन संचालित होते मिली। 

विज्ञापन
joint team of the administration raided several medical stores in rudrapur
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित मेडिकल स्टोर में मौजूद प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर के कई मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। चार मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। एक मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से एक्सरे मशीन संचालित होते मिली। इसी तरह एक स्टोर में पैथोलॉजी लैब चल रही थी। मेडिकल स्टोर पर जरूरी फार्मासिस्ट तैनात नहीं थे और कालातीत दवाओं के लिए भी अलग काउंटर नहीं था। टीम ने चारों को बंद करवा दिया है और इनके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की है।

विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर की मौजूदगी में स्वास्थ्य और औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में ट्रांजिट कैंप स्थित पांच मेडिकल स्टोर में छापा मारा। चार स्टोरों में कालातीत दवा के लिए अलग से काउंटर नहीं मिला। चारों में फार्मासिस्ट तैनात नहीं मिले। एक प्रतिष्ठान में अवैध तरीके से एक्सरे मशीन लगी थी। एक अन्य में अवैध पैथोलॉजी लैब का संचालन होते हुए मिला। चारों से मालिक भी नदारद मिले।
विज्ञापन


टीम में शामिल अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि बगैर अनुमति के एक्सरे मशीन और लैब संचालित करने की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि पड़ताल के दौरान जिन चार मेडिकल स्टोरों में खामी मिली है। उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पूरे राज्य में सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मकसद यही है कि मेडिकल स्टोरों से लोगों को सही दवा मिले और जनता को जागरूक किया जा सके।- योगेंद्र कुमार सागर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed