{"_id":"57926d564f1c1b247cc4b754","slug":"jmran-rain-waterlogging-in-many-places-including-jharkhandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जमरान, झारखंडी सहित कई स्थानों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जमरान, झारखंडी सहित कई स्थानों पर जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
जमरान गांव में जल भराव के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से गड़प्पू नाला उफना गया। इससे झारखंडी और जमरान गांव में जलभराव हो गया। जमरान निवासी विशन सिंह और बलवंत सिंह की झोपड़ी धराशायी हो गई। इसके अलावा लेवड़ा, बौर, गडरी और कोसी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगलात के बरसाती पानी का रुख गड़प्पू नाले में होने से जमरान, झारखंडी गांव प्रभावित हो रहा है।
शुक्रवार को पहाड़ पर बारिश से अचानक गड़प्पू नाला उफना गया। जिससे झारखंडी, जमरान और नई आबादी क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया। सड़क पर जलभराव से लोगों को भारी मुश्किल हो गई। झोपड़ी धराशायी होने विशन सिंह और बलवंत सिंह का घरेलू सामान खराब हो गया।
जलभराव को लेकर भाजपा नेता राजेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा कि गड़प्पू नाले का बरसाती पानी पूर्व की भांति बौर नदी में डाला जाए, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। इधर गांव खंबारी स्थित प्राथमिक विद्यालय के मैदान में जलभराव होने से स्कूली बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।