फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jila Panchayat Gets Full Budget

Udham Singh Nagar News: जिला पंचायत को 15वें वित्त आयोग से मिला पूरा पैसा

Fri, 23 Jun 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jila Panchayat Gets Full Budget
अनटाइड श्रेणी के बजट के डेढ़ माह बाद मिला टाइड श्रेणी का बजट
विज्ञापन


रुद्रपुर। केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग से आखिरकार जिला पंचायत को पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 का पूरा बजट मिल गया है। डेढ़ माह पहले 15वें वित्त की दूसरी किश्त की अनटाइड श्रेणी से ऊधम सिंह नगर जिला पंचायत को एक करोड़ 63 लाख रुपये का बजट दिया। अब दूसरी किश्त की टाइड श्रेणी से भी दो करोड़ 45 लाख रुपये का बजट मिल गया है।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लंबे समय से रुके हुए विकास और स्वच्छता अभियानों से संबंधित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 15वें वित्त से मिले बजट का 50 प्रतिशत खर्च न होने के कारण केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी किश्त रोक दी थी। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान और विकास प्रभावित हो रहे थे। हालांकि डेढ़ माह पहले 15वें वित्त की दूसरी किश्त जारी की गई थी लेकिन सिर्फ अनटाइड श्रेणी में ही बजट मिला था। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि टाइड श्रेणी में दो लाख 63 लाख का बजट मिल गया है। कुल मिलाकर दूसरी किश्त की दोनो श्रेणियों में चार करोड़ आठ लाख रुपये का बजट मिल गया है। इससे जिले के सभी 35 जिला पंचायत क्षेत्रों में विकास कार्य और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed