फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jijiaisi launched an investigation into the illegal recovery and uproar

जीजीआईसी में अवैध वसूली और हंगामे की जांच शुरू

Fri, 21 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Fri, 21 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जीजीआईसी स्कूल में अवैध वसूली और इससे उपजे विवाद की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को अधिकारियों ने शिक्षिकाओं से मौखिक रूप से तो छात्राओं से लिखित में जानकारी जुटाई। जांच अधिकारियों के अनुसार शनिवार को रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।


बालिका इंटर कालेज में छात्राओं से अवैध वसूली का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया था। विरोध करने वाली छात्राओं ने प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षिकाओं पर बंधक बनाने का आरोप लगाकर तीन घंटे तक स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस अफसरों से भी छात्राओं की तीखी झड़प हुई थी। बवाल को देखते हुए सीईओ नीता तिवारी ने जांच बैठा दी। शुक्रवार को डीईओ माध्यमिक पीएन सिंह, जसपुर के बीईओ बीपी सिंह, टीडी बच्चन जीजीआईसी स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से लिखित रूप में मामले की जानकारी ली। इसके अलावा शिक्षिकाओं से भी मौखिक रूप से पूछताछ की। पीएन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट शनिवार को सीईओ को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद ही किसे हटाना है और किसके खिलाफ कार्रवाई होनी है, यह निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed