फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jewelers arrested for theft and buying jewelry in Dineshpur and Gadarpur

दिनेशपुर व गदरपुर में चोरी का आरोपी व गहने खरीदने वाला ज्वैलर्स गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jewelers arrested for theft and buying jewelry in Dineshpur and Gadarpur
दिनेशपुर में चोरी के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के दो घरों और गदरपुर के एक घर में हुई चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने चोरी का मुख्य आरोपी, चोरी का माल खरीदने वाला ज्वैलर्स और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चोरी में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनेशपुर थाने में पंतनगर के सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि 21 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव जयनगर के रुद्र कॉलोनी निवासी सुभाष रयाल के बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। दो मई को गदरपुर के करतारपुर रोड निवासी रिटायर्ड नेवी अफसर प्रताप सिंह के बंद घर में भी चोरों ने धावा बोलकर नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने फिर छह मई को जयनगर के ही जागेश्वर विहार कॉलोनी में शंकर मेहता के घर का ताला तोड़ नकदी, जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर दिया था। लगातार र्हुइं चोरियों के बाद हरकत में आई पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिनेशपुर और गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कीं। बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल बदमाशों की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम को घटना में शामिल आरोपी गौरीखेड़ा थाना सितारगंज निवासी दीपक गुप्ता को जयनगर के रुद्र गिरी स्कूल के पास से बाइक समेत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी इस्लाम नगर खटीमा निवासी अकिल और सलमान के साथ तीनों घरों में चोरी की बात कबूली।
दीपक की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले वार्ड नंबर सात सितारगंज निवासी ज्वैलर्स शेख शानमुल्ला उर्फ हीरा और चोरी की माल को बिकवाने में मध्यस्थता करने वाले मीना बाजार सितारगंज निवासी मो. आसिफ रजा को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए करीब छह लाख रुपये के सोने के जेवरात और गदरपुर के रिटायर्ड नेवी अफसर के घर से चोरी हुए सेना के स्वीप कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और परिचयपत्र भी बरामद किए गए।

सीओ ने बताया कि दोनों आरोपी अकील और सलमान के पास चोरी के बाकी जेवरात हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बताया कि गिरफ्तार दीपक गुप्ता शातिर है। वह सितारगंज थाना क्षेत्र में हुईं दो चोरी की घटना में भी वांछित है। टीम में थानाध्यक्ष विनोद जोशी, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, एसआई देवेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल संदीप कुमार, संजय कुमार, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed