{"_id":"5d1f9d1e8ebc3e3cd62b9b73","slug":"jcb-runs-on-encroachment-on-nainital-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे किनारे नाले पर अतिक्रमण पर चली जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईवे किनारे नाले पर अतिक्रमण पर चली जेसीबी
Sat, 06 Jul 2019 12:25 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में रोडवेज गेट पर स्थित खोखे को तोड़ती जेसीबी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की वजह से ट्रैफिक और बरसात में नाले चोक होने की समस्या के मद्देनजर नगर निगम ने पुलिस प्रशासन के साथ अभियान चलाया। टीम ने नाली पर किए गए दर्जनों अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त कर दिए। रोडवेज गेट से सटाकर रखे गए चार खोखों को जेसीबी से तोड़ दिया। अभियान के दौरान टीम ने सामान भी जब्त किया। शनिवार को नगर निगम की टीम हटाए गए अतिक्रमण वाले क्षेत्रों पर नजर रखेगी और दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को एमएनए जयभारत सिंह, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, सीओ हिमांशु शाह की अगुवाई में पुलिस फोर्स के साथ निगम कर्मियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कोतवाली के पास से की। टीम ने नाले के ऊपर डाली गई स्लैब और अन्य निर्माण ध्वस्त करने शुरू किए तो दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम को देखकर कई दुकानदारों ने खुद ही नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाना और सामान समेटना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने टीम से खुद ही निर्माण तोड़ने के लिए मोहलत भी मांगी लेकिन टीम ने उनकी एक भी नहीं सुनी।
विज्ञापन
टीम ने कोतवाली से डीडी चौक तक नाले पर किए अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त कर दिए। टीम ने नैनीताल रोड पर रोडवेज गेट के बगल में रखे गए चार खोखों को तोड़ दिया। हालांकि खोखे तोड़ने से पहले ही दुकानदार अधिकांश सामान बाहर निकाल चुके थे। टीम ने दुकानदारों को नाले पर किसी तरह का सामान या निर्माण करने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी। टीम में उपनगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, कोतवाल कैलाश भट्ट, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, कर अधीक्षक महेश पाठक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्यामें फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन