फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jama Masjid is falling magisterial inquiry linter

जामा मस्जिद लिंटर गिरने की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Sat, 21 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Sat, 21 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जामा मस्जिद के जीर्णोद्घार हेतु डाले जा रहे लिंटर के धराशायी होने के मामले में डीएम अक्षत गुप्ता ने मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए हैं। जांच का दायित्व एसडीएम ऋचा सिंह को सौंपते हुए पंद्रह दिन में रिपोर्ट मांगी है। सात नवंबर को 86 गुणा 90 वर्ग फीट क्षेत्रफल में डाला जा रहा लिंटर भरभरा कर धराशायी हुआ था। जिसमें सात लोग घायल हुए थे।
टनकपुर रोड स्थित जामा मस्जिद के जीर्णोद्घार के दौरान 86 गुणा 90 वर्ग फिट में लिंटर डाला जा रहा था। इसमें 87 मजदूरों के अलावा कई ठेकेदार मिस्त्री एवं श्रद्धालु कारसेवा में जुटे थे। शटरिंग के कमजोर पड़ने से दोपहर बाद एक तिहाई लिंटर भरभराकर धराशायी हुआ था। धराशायी लिंटर को हटाने में आम जनता, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन ने पांच घंटे तक मशक्कत की। जिसमें  सात लोग घायल हुए थे। घायलों को मुख्यमंत्री ने 25-25 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी थी।

विज्ञापन

एसडीएम ने दो कमेटियां गठित कर मलबा हटाने एवं लिंटर गिरने के कारणों का पता लगाया था। जांच रिपोर्ट ने लगभग 18 लाख खर्च होने तथा कमजोर शटरिंग के कारण लिंटर गिरने की रिपोर्ट मिली थी। एसडीएम ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच में तकनीकी खामियां एवं अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी और इंजीनियरों की सलाह उनके नक्शे आदि तथ्यों की जानकारी ली जाएगी। इस दौरान सुझाव भी लिए जाएंगे। इधर जुमे की नमाज को देखते हुए तहसीलदार राधेश्याम राणा, पटवारी सदर नरेंद्र गहतोड़ी पुलिस बल के साथ मस्जिद में मौजूद रहे। नमाज पूरी होने के बाद ही पुलिस प्रशासन के लोग वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed