{"_id":"685d9acdcd6be37422059861","slug":"jail-camp-sitarganj-and-shakti-farm-won-the-match-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110201-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जेलकैंप, सितारगंज और शक्तिफार्म ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जेलकैंप, सितारगंज और शक्तिफार्म ने जीता मैच
Fri, 27 Jun 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म में प्लेयर ऑफ दी मैच को चेक देते मुख्य अतिथि संजीत राय।
शक्तिफार्म। जीआईसी मैदान में आयोजित शक्तिफार्म प्रीमियर लीग (एसपीएल) के पहले दौर के मुकाबले में प्लेयर फॉर पार्टनर जेलकैंप और किंग्स इलेवन सितारगंज ने जीत दर्ज की।
बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट में तीन मैच खेले गए। पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए प्लेयर फॉर पार्टनर जेलकैंप ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में शुभम सुपर किंग्स शक्तिफार्म की टीम 80 रन बनाकर ढेर हो गई। पांच विकेट लेने वाले प्रशांत प्लेयर ऑफ द मैच बने।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन सितारगंज ने छह विकेट पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शक्तिफार्म वाॅरियर्स 105 रन ही बना पाई। पांच विकेट लेकर सरनजोत सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं तीसरे मैच में शुभम सुपर किंग्स शक्तिफार्म ने राइजिंग पैंथर्स आनंदनगर को 18 रनों से हराया। तीन विकेट और 11 रन बनाने वाले संदीप कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि गोविंद पोखरिया और संजीत राय ने मैच का शुभारंभ किया। मैच में तारक व हर्ष पांडे अंपायर, विक्रम सिंह कमेंटेटर, राहुल स्कोरर रहे।