फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jagdish Becomes President Uncontested for the Third Time

Udham Singh Nagar News: तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने जगदीश

Sun, 24 May 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jagdish Becomes President Uncontested for the Third Time
रुद्रपुर। जिलेभर में शनिवार को सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चुनाव संपन्न हो गए। इसमें जगदीश सिंह ने लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

समिति के चुनाव में निखिल द्विवेदी उपाध्यक्ष, अशोक गावड़ी, सुनीता मौर्य, मनोज कुमार, ज्ञानवती, रामजी सिंह, राम भुवन, केशव संचालक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। तरुण दत्ता को सरकार द्वारा नामित किया गया। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाणपत्र सौंपे। इस मौके पर किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान आदि मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन


निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं प्रकाश, जसवीर सिंह बने उपाध्यक्ष

गदरपुर। गदरपुर में प्रकाश रानी कंबोज को निर्विरोध अध्यक्ष और जसवीर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। शनिवार को समिति कार्यालय में निर्वाचन प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर और कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा में आशा पांडे बनीं अध्यक्ष
आठ डायरेक्टरों में एक नामित व सात निर्विरोध चुने गए
खटीमा। खटीमा सहकारी क्रय विक्रय समिति के शनिवार को सात डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए जिनमें से आशा पांडेय को अध्यक्ष व विरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। डायरेक्टरों में गोविंद राना, धाना भंडारी, राम अवतार, पूजा पांडेय व विमला सिंह शामिल रहे जबकि ठाकुर प्रसाद को डायरेक्टर के रूप में नामित किया गया है।
इनके अलावा अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए बीएमएसएल न्यू देहली के सदस्यों के रूप में ममता राय, कार्तिक गड़कोटी, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के सदस्यों के रूप में गोविंद सिंह राना, दान सिंह रावत, प्रादेशिक कोपो यूनियन के सदस्यों के रूप में धाना भंडारी, चंद्र थापा, ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक के सदस्यों के रूप में शशि कपूर, जीवंती बोरा,बलंवत शाही, तराई विकास संघ के सदस्यों के रूप में जीवंती बोरा, चंद्र थापा व जिला उपभोक्ता सहकारी संघ के सदस्यों रूप में गोविंद सिंह राना व प्रताप सिंह ज्याला शामिल रहे।
वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गुड्डू टम्टा, नंदन खड़ायत, अमित पांडेय, भुवन जोशी, सतीश भट्ट, एडीसीओ बलराज सिंह राज, निर्वाचन अधिकारी नरेश जोशी, समिति सचिव सर्वजीत शर्मा आदि थे।
सितारगंज में आदेश ठाकुर बने निर्विरोध अध्यक्ष

सितारगंज। भाजपा नेता आदेश ठाकुर शनिवार को एकमात्र नामांकन के बाद क्रय विक्रय समिति के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। दोपहर दो बजे निर्वाचन अधिकारी ने आदेश ठाकुर को प्रमाण पत्र सौंपा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और डायरेक्टरों को बधाई दी। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन अमरजीत कटवाल, नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मण्डल, भाजपा मंडल महामंत्री अमित रस्तोगी रहे।

कांग्रेस के अमरजीत अध्यक्ष और अवधेश बने उपाध्यक्ष

- अन्य सभी पदों के लिए निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधि
जसपुर। जसपुर में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अमरजीत सिंह बाजवा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजकुमार गुंबर को हराया। अमरजीत को 11 और राजकुमार को 3 मत मिले। चुनाव अधिकारी पीएल वर्मा और समिति एमडी अरुण सोलंकी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान के भाई अवधेश सिंह चौहान को निर्विरोध चुना गया। इसी तरह जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए सनी पधान, अंजू चैधरी, जसविंदर सिंह व लोकमन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। तराई विकास सहकारी संघ के प्रतिनिधि के लिए राजीव कुमार और उत्तराखंड कम्पेरेटिव फेडरेशन के प्रतिनिधि के लिए मयंक चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। विधायक आदेश सिंह चौहान, डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मनोज कुमार, सर्वेश सिंह, राहुल गहलोत, हृदेश, त्रिलोचन सिंह आदि ने बधाई दी।

केलाखेडा के संचालक का मतदाता सूची से नाम गायब, हंगामा



केलाखेड़ा/बाजपुर। बाजपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 13 संचालकों ने मताधिकार का प्रयोग करना था। आपत्ति पर मतदाता सूची से एक संचालक का नाम हटा दिया था जिस पर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा कर चुनाव अधिकारी का घेराव किया। इस दौरान तीखी झड़प हो गई।



शनिवार शाम केलाखेड़ा क्षेत्र के संचालक ब्रजभूषण पांडेय का निर्वाचन सूची में नाम शामिल नहीं होने पर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव अधिकारी हरिकेश का घेराव किया। इस दौरान चुनाव अधिकारी और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने चुनाव कक्ष से भीड़ को बाहर कर दिया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि संचालक ब्रजभूषण पांडेय ग्राम सभा टांडा आजम में वार्ड सदस्य है। आपत्ति आने पर संचालक ब्रजभूषण पांडेय का नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है जबकि संचालक पांडेय ने ग्राम सभा के वार्ड सदस्य से त्याग पत्र अधिकारियों को सौंपा है, लेकिन स्वीकृत नहीं हुआ है।
क्रय विक्रय समिति की निर्विरोध सभापति चुनी गई किरनदीप
काशीपुर। काशीपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव में खड़कपुर देवीपुरा की किरनदीप कौर निर्विरोध सभापति और कुंडा के रिसपाल सिंह उपसभापति चुने हुए। निर्वाचन अधिकारी राजनंद सिंह गर्ब्याल ने बताया कि समिति के सभी 13 निर्वाचन क्षेत्रों में डायरेक्टर पहले ही चुने जा चुके हैं। शनिवार को सभापति व उपसभापति पद के लिए चुनाव हुआ। इसके लिए एक-एक डायरेक्टर ने नामांकन किया। किसान नेता प्रभजोत ग्रेवाल की पत्नी किरनदीप कौर निर्विरोध सभापति चुनी गई जबकि उपसभापति कुंडा के रिसपाल सिंह चुने गए। इसके अलावा कृषकों और अन्य समितियों के लिए भी चुनाव हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को वीरजोत सिंह ग्रेवाल, महेंद्र सिंह, रवि सिंह व छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा ने शुभकामनाएं दी।

बाजपुर में कुलविंदर अध्यक्ष और गुलवेश बने उपाध्यक्ष
बाजपुर। बाजपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलविंदर कौर और विपिन गर्ग को छह-छह वोट मिले। सहमति पर दोनों प्रत्याशियों की पर्ची डालकर परिणाम घोषित किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर कुलविंदर कौर विजयी रही जबकि उपाध्यक्ष पद पर शशिवाला सरना और गुलवेश आलम को बराबर छह-छह मत मिले। इस पर डाली गई पर्ची निकालने पर गुलवेश आलम उपाध्यक्ष पद पर विजय रहे। इसके अलावा टीवीएस डेलीगेट के चुनाव में इंद्रप्रीत सिंह, रूपिंदर कौर विजय रहे। विजय प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। इस मौके पर फौजी कॉलोनी समिति के अध्यक्ष अजीत प्रताप रंधावा, विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, कदीर अहमद, मेजर सिंह संधू, राजनीत सिंह सोनू, दलजीत सिंह गिल, तेजेंद्र सिंह चीमा, विक्की रंधावा, इंद्रपाल सिंह राणा, हरप्रीत सिंह निज्जर, सुखजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed