फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Isolation Ward in Kashipur

बढ़ते संक्रमण से अस्पताल प्रशासन अलर्ट, 24 बेड का आइसोलेशन तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Isolation Ward in Kashipur
Isolation Ward in Kashipur
काशीपुर। काशीपुर में कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकारी अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। अस्पताल में 24 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इनमें दस वेंटीलेटर भी शामिल है। सभी बेडों पर मॉनिटर और आक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

काशीपुर और आस-पास के क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 12 जनवरी को 78 और 13 जनवरी को कोरोना के 95 केस आए। शहर के अलावा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड मरीजों को दिक्कतें होने पर अब हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. कैमाश राणा ने बताया कि उप जिला अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड चालू हो गया है। वार्ड में 24 ऑक्सीजन बेड लगाए गए हैं। इनमें से दस वेंटीलेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में कोविड टेस्टिंग और वैक्सीनेशन केंद्र भी बनाए गए हैं। अस्पताल परिसर में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो गया है। आपात स्थिति के लिए 40 जंबो सिलिंडर भी रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश कोविड संक्रमित लोग होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। जिन्हें अधिक दिक्कतें होंगी, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल काशीपुर के सरकारी अस्पताल में कोरोना का कोई मरीज भर्ती नहीं है। एक संक्रमित को इलाज के लिए रुद्रपुर भेजा गया था, जबकि एक अन्य मरीज का काशीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed