{"_id":"65f88a05ee6775ee130913eb","slug":"is-it-a-public-park-or-a-den-of-drug-addicts-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-108970-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सार्वजनिक पार्क है या नशेड़ियों का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सार्वजनिक पार्क है या नशेड़ियों का अड्डा
Tue, 19 Mar 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के सरकारी अस्पताल के पास स्थित पार्क में पड़ी सीरिंज आदि। संवाद
काशीपुर। सौंदर्यीकरण के लिए क्षेत्र में दर्जनों छोटे-बड़े पार्क का निर्माण कराया गया है लेकिन कहीं लोग निजी प्रयोग में ले रहे हैं तो कहीं नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना लिया है। नेशनल हाइवे रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय से सटा पार्क देखरेख के अभाव में नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। दिनभर नशेड़ी यहां पर नशे करते देखे जा सकते हैं। पार्क में जगह-जगह नशे की सामग्री पड़ी रहती है, वहीं पार्क का मुख्य गेट भी कई महीने पहले टूट चुका है। जिससे आवारा गाय, कुत्ते आदि घुसकर गंदगी कर देते हैं। वहीं पार्क के आगे कुछ लोगों ने अतिक्रमण अपना रोजगार शुरू कर दिया है। जिसके चलते पार्क की सुंदरता सड़क से नजर नहीं आती है। वहीं पार्क में लाइटिंग व्यवस्था नहीं होने से शाम ढहलने के बाद इसमें कोई जाना पसंद भी नहीं करता है। ऐसे में इसका उपयोग अराजक तत्व व नशेड़ी ही करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अब आमजन नहीं करता प्रयोग
अराजक तत्वों व नशेड़ियों के चलते आमजन ने पार्क में आना-जाना बंद कर दिया है। शुरू-शुरू में लोग सुबह शाम पार्क में टहलने और योगा करने के लिए आते थे। जब से पार्क में अराजक लोगों की आवाजाही बड़ी है तब से आम आदमी ने यहां आना बंद कर दिया है।
-- -- -- -
रोगियों के तीमारदार भी बैठते हैं
काशीपुर। सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट के पास पार्क बनाने का उद्देश्य था कि अस्पताल आने वाले रोगियों के तीमारदारों को बैठने के लिए एक अच्छा स्थान मिलेगा, लेकिन पार्क में रात के समय लाइटिंग व्यवस्था नहीं होने से तीमारदार इधर-उधर बैठ जाते हैं, पार्क में जाना पसंद नहीं करते हैं।